फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crocodile found in the Irrigation Department's Rest House premises, Wildlife Team captured it

Kurukshetra News: सिंचाई विभाग के रेस्टहाउस परिसर में मिला मगरमच्छ, वाइल्ड लाइफ टीम ने किया काबू

Sat, 06 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 06 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crocodile found in the Irrigation Department's Rest House premises, Wildlife Team captured it
कुरुक्षेत्र।  सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में पहुंचा मगरमच्छ। वायरल ​वीडियो ग्रैब से
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) में बारिश का पानी छोडे़ जाने के बाद नहर से मगरमच्छ बाहर निकलने लगे हैं। नहर किनारे सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में वीरवार देर रात को एक मगरमच्छ दिखाई देने से वहां हड़कप मच गया। वहां रहने वाले लोगों ने तुरंत वाइल्ड लाइफ टीम व गोताखोर प्रगट सिंह को फोन कर इसकी जानकारी दी।
वाइल्ड लाइफ टीम ने मौके पर पहुंचकर आपरेशन चलाकर मगरमच्छ को काबू कर लिया। वाइल्ड लाइफ गार्ड सुभाष ढुल ने बताया कि उन्हें गोताखोर प्रगट सिंह ने यहां मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना प्राप्त होने की बात कही। इस पर वह मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया तो पाया की पांच से छह फीट लंबा मगरमच्छ दीवार के सहारे छुप कर बैठा था। टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया। वहीं गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें भी नहर किनारे शहर करते हुए नहर में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने उसे अकेले की काबू करने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उनकी आहट पाकर नहर की गहराई में चला गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसवाईएल नहर में काफी मात्रा में मगरमच्छ रहते हैं। अब नहर में बारिश का लाल पानी छोडे़ं जाने के बाद मगरमच्छों के नहर से बाहर निकलने का खतरा मंडराता रहता है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि सिरसा-नरवाना भाखड़ा ब्रांच व एसवाईएल दोनों नहर में पानी का खतरे के निशान पर बह राह है। वह बाढ़ के पानी में मगरमच्छों के बाहर आने का खतरा रहता है तो नहर किनारों पर जाने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed