फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crocodile baby found from fishing pond

मछली पालन के तालाब से मिला मगरमच्छ का बच्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Crocodile baby found from fishing pond
गांव संधौला के एक मछली पालक किसान के खेत में बने तालाब से मगरमच्छ का बच्चा बरामद हुआ। इसकी खबर मिलते ही भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिसके बाद मगरमच्छ प्रजनन केंद्र भौर सैयदां के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर बच्चा उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे की लंबाई करीब डेढ़-दो फुट है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी गत माह गांव गुमथला गढू की नहर के आसपास एक बड़ा मगरमच्छ देखा गया था, जिसे अब तक काबू नहीं किया जा सका। इससे उस क्षेत्र के लिए काफी भयभीत भी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रवि ने बताया कि किसान मनोज ने खेत में मछली पालन के लिए तालाब बना हुआ है, जिसमें वे मछलियों का साइज चेक करने के लिए जाल घुमाते रहते हैं। सोमवार को जाल पानी में डाल रहे थे तो उसमें मगरमच्छ का बच्चा फंस कर बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि का कहना है कि उन्होंने पहले भी इस बच्चे को कई बार तालाब के किनारे देखा, लेकिन इसे पकड़ने का प्रयास किया तो यह पानी में कूद जाता था। वे ज्योतिसर से मछली का बीज लेकर आते हैं। हो सकता है कि बच्चा वहीं से बीज के साथ आ गया हो, क्योंकि प्रजनन केंद्र और नहर खेतों से काफी दूर पड़ती है। फिलहाल इस बच्चे को प्रजनन केंद्र के कर्मचारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed