{"_id":"8a2178fd364de5b070de430b367392a3","slug":"young-boy-missed-seven-day-before-police-have-not-any-clue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों पहले युवक को घर से लेकर गई पुलिस, नहीं लगा सुराग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिनों पहले युवक को घर से लेकर गई पुलिस, नहीं लगा सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन पहले गांव टिगरी निवासी एक युवक को चोरी के मामले में पुलिस घर से
विज्ञापन
ले गई, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक को ढूंढने के लिए
उसके माता-पिता अधिकारियों को गुहार लगा रहे हैं।
ग्रामीण हिसम सिंह व उसकी पत्नी माया देवी ने एसपी को शिकायत पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बेटे के गुम होने की सूचना दी तो पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि उनके बेटे सुनील कुमार को केयूके पुलिस की टीम 10 फरवरी को घर से उठाकर ले गई थी।
पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि सुनील कुमार को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने उस दौरान भी पुलिस को गुहार लगाई, लेकिन पुलिस सुनील को ले गई और उन्हें अगले दिन थाने में आने को कहा।
जब वे पुलिस थाने में गए तो उन्हें सुनील नहीं मिला। इस पर पुलिस कर्मियों ने सुनील के थाने से फरार हो जाने की बात कही, लेकिन वह किस प्रकार वहां से गया, इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह कई बार थाना प्रभारी से भी सुनील को लेकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनील न थाने में मिल रहा है और न ही आज तक वह घर पहुंचा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि अब पुलिस उन पर ही दबाव डाल रही है जबकि जिस मामले में सुनील को पुलिस लेकर गई वह लोग भी उन्हें धमकी दे चुके हैं। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई कि उनके बेटे को ढूंढा जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास : सुरेंद्र कुमार
केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि सुनील कुमार को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए पुलिस लेकर आई थी, इसके साथ ही उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद वह अपनी बहन के घर भी गया और उसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए फरार है।
पुलिस उसके पजिनों को भी उसे दोबारा पूछताछ के लिए पेश करने को कह चुकी है, लेकिन परिजन उसे पेश करने की बजाए पुलिस पर ही झूठे आरोप लगा रहे हैं। यह पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास है जबकि पुलिस मामले की जांच में लगी है।