{"_id":"5723b46c4f1c1b5b1fa91d1e","slug":"when-tea-fire-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते समय लगी आग, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय बनाते समय लगी आग, महिला की मौत
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांव धमालेहड़ी में गैस पर चाय बनाते समय आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस इस मामले की हर पहलु पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव धमालेहड़ी वासी 70 वर्षीय जानकी देवी अलसुबह गैस पर चाय बना रही थी। इस दौरान जैसे ही वह गैस जलाने लगी तो अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। कपड़ों में आग लगने पर महिला घर से बाहर दौड़ पड़ी। परिजनों ने जैसे-तैसे करके आग तो बुझा दी, लेकिन आग की लपटों में महिला बुरी तरह से झुलस गई।
आननफानन में महिला को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी सुभाषचंद ने बताया कि सुबह जानकी देवी घर पर चाय बना रही थी। इस दौरान गैस चलाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। आग में बुरी तरह से झुलसने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले मेें हर पहलुओं से जांच की जा रही है।