फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ultrasound doctor beaten for refusing to

अल्ट्रासाउंड करने से मना करने पर डॉक्टर को पीटा

Tue, 22 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 22 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

एलएनजेपी सिटी अस्पताल में सोमवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब अल्ट्रासाउंड करने से मना करने पर चिकित्सक और गर्भवती महिला के परिजनों के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते मामला गालियों तक पहुंच गया और बाद में मारपीट भी हुई। इसी दौरान महिला के परिजनों व अन्य लोगों ने चिकित्सक के साथ जमकर मारपीट की। बाद में अन्य चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने भीड़ में घुसकर चिकित्सक को बचाया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच आरंभ कर दी है। वहीं, देर शाम मामला एक बार फिर उस समय गरमा गया जब महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर एक अन्य निजी अस्पताल में आकर मारपीट के आरोप लगाए। देर शाम तक दोनों पक्ष पुलिस चौकी में मौजूद थे और मामले में शिकायतों के दौर चल रहे थे। 
विज्ञापन


यह है मामला
हुआ यूं कि दयालपुर निवासी अमनदीप कौर नाम की महिला 5-6 माह की गर्भवती है। वह नियमित जांच के लिए सिविल अस्पताल में पहुंची। वहां से महिला चिकित्सक ने अमनदीप की जांच की और उसे अल्ट्रासाउंड करवा कर लाने की सलाह दी। स्वयं महिला चिकित्सक ने पर्ची पर अल्ट्रासाउंड के लिए अर्जेंट लिखा हुआ था। जिस पर उसकी चाची सास परमजीत कौर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कक्ष के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान जब रेडियोलोजिस्ट डॉ. अजय शेर बाहर आए तो उन्होंने पर्ची दिखाई और अल्ट्रासाउंड करने की बात कही। लेकिन, उन्होंने उस समय अल्ट्रासाउंड करने से यह कह कर मना कर दिया कि उनका स्टाफ जा चुका है। बिना स्टाफ के महिला का अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली-गलौच के बाद मारपीट तक पहुंच गई बात
महिला परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि बार-बार प्रार्थना करने के बाद भी चिकित्सक अल्ट्रासाउंड के लिए राजी नहीं हुए बल्कि मेरे साथ गाली-गलौच कर बात करने लगे। महिला का आरोप है कि बार-बार गालियां देते हुए उन्हें रोका तो उन्होंने मेरे ऊपर हाथ उठा दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया। वहीं, महिला ने भी फिर चिकित्सक के साथ हाथापाई की और देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसी बीच महिला के अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए और उन्होंने व अन्य गुस्साए लोगों ने डॉ. अजय शेर पर हमला कर धुनाई कर दी। इस दौरान उनकी बाईं आंख पर चोट भी लग गई।

मारपीट का लोगों ने बनाया वीडियो
ये घटना दोपहर करीब 2 बजकर 6 मिनट की है। डॉक्टर के साथ हो रही मारपीट को देखते ही महिला के परिजनों और मरीजों ने जमकर डॉक्टर को पीटा और लोगों ने मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाईं। इसी बीच हंगामा देखकर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र राणा और कुछ कर्मचारियों ने भीड़ में घुसकर बीच बचाव किया। लोगों का गुस्सा इस कदर था कि बीच-बचाव कर रहे डॉक्टर व कर्मचारियों से भी उन्होंने मारपीट करने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिलने पर थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह वहां पहुंच गए और उन्होंने मामले में शिकायत ली। हालांकि वहां पर मामला शांत हो गया था। इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से लिखित शिकायत दे दी गई थी।  

निजी अस्पताल में पहुंच डॉक्टर पर लगाया हमले का आरोप  
गर्भवती महिला के ससुर कर्मचंद्र और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल में चिकित्सक द्वारा अल्ट्रासाउंड न करने के बाद हुए विवाद के बाद हम शहर के एक निजी अस्पताल में चले गए थे। वहां पर वह अपनी पुत्रवधु का उपचार करवा रहे थे, लेकिन इसी दौरान डॉक्टर वहां अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और हाथों में लाठियां व डंडों से हमारे ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वहां से दोनों पक्षों को लेकर सुभाष मंडी चौकी में ले गई। वहां से मामला थर्ड गेट चौकी में वापस भेज दिया है।

वर्जन...
रेडियोलोजिस्ट डॉ. अजय शेर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ थर्ड गेट चौकी पुलिस में लिखित शिकायत दे दी गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। डॉ. अजय शेर द्वारा अस्पताल से बाहर जाकर मारपीट करने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।  

डॉ. मुकेश, कार्यवाहक सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र।

दोनों ओर से लिखित शिकायत मिली है। सिविल सर्जन कार्यालय से चिकित्सक के साथ मारपीट की शिकायत मिली है और दूसरे पक्ष ने भी डॉक्टर पर निजी अस्पताल में आकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
कुलदीप सिंह, इंचार्ज, थर्ड गेट पुलिस चौकी, कुरुक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed