फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third year student of BTech NIT missing

एनआईटी के बीटेक थर्ड ईयर का छात्र लापता

Tue, 10 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के मेकेनिकल संकाय में तृतीय वर्ष में पढ़ रहा छात्र संदिग्ध हालत में गायब हो गया। हॉस्टल वार्डन ने इसकी सूचना परिजनों व थाना केयू पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छात्र के पिता अन्य रिश्तेदारों के साथ कुरुक्षेत्र पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में छात्र का मोबाइल कमरे में ही पड़ा मिला है जबकि उसके कमरे में खून के भी छींटे बताए जा रहे हैं। छात्र मूल रूप से भिवानी जिले के सिवानी इलाके के नलोई गांव का निवासी है। देर शाम तक डीएसपी, एसएचओ केयूके ओम प्रकाश, फोरेंसिक टीम, साइबर एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड लेकर हॉस्टल में जांच में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


मामले के अनुसार एनआईटी के मेकेनिकल ब्रांच में भिवानी जिले के नलोई गांव का निवासी विकास पुत्र पृथ्वी सिंह मेकेनिकल ब्रांच में बीटेक कर रहा है। वह एनआईटी के हॉस्टल नंबर-10 के विश्वेश्वरैया भवन के कमरा नंबर बी-142 में रहता है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की शाम को लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए गया था, लेकिन वहां से कमरे में वापस नहीं लौटा। शनिवार को भी जब वह हॉस्टल में नहीं पहुंचा तो उसके सहपाठियों को चिंता हुई और उन्होंने हॉस्टल वार्डन को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर हॉस्टल वार्डन ने छात्र विकास के गायब होने के बारे में एनआईटी प्रशासन को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद एनआईटी प्रशासन ने इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही छात्र के पिता पृथ्वी सिंह अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ भिवानी से कुरुक्षेत्र पहुंच गए। इस पूरे मामले के बारे में उन्होंने एनआईटी प्रशासन से जानकारी हासिल की।

मेरा बेटा है होनहार, गड़बड़ी की आशंका
छात्र विकास के पिता पृथ्वी सिंह का कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई में काफी होशियार है। उस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था। उन्होंने कहा कि किसी ने जानबूझ कर उनके साथ कोई शरारत की है। उन्होंने अपने बेटे के गायब होने के पीछे किसी अनहोनी की संभावना जताते हुए उसके खतरे में होने की आशंका जताई है। उन्होंने लिखित में पुलिस को शिकायत दी है। 

सीसीटीवी फुटेज में आ रहा है नजर  
छात्र की तलाश में जुटी केयू पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। इस सीसीटीवी फुटेज में छात्र क्लास में तो दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके बाद दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने हॉस्टल के गेट और मेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर छात्र विकास का मोबाइल भी उसके ही कमरे में पड़ा हुआ मिला है और साथ ही उसके कमरे की दीवारों पर खून के छींटे भी पड़े हुए हैं। जो इस पूरे मामले के पीछे किसी बड़े षडयंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं।


वर्जन...

एनआईटी में मेकेनिकल ब्रांच में थर्ड ईयर के छात्र विकास के संदिग्ध हालत में गायब होने की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका मोबाइल कमरे में ही मिला है और छात्र के कमरे में कुछ खून के निशान भी मिले हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
ओम प्रकाश, एसएचओ, थाना केयूके, कुरुक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed