{"_id":"56f6e1c64f1c1b6731f14d67","slug":"student-beaten-teacher-kurukshetra-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर के पीटने पर छात्र के कान का पर्दा फटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर के पीटने पर छात्र के कान का पर्दा फटा
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बे एक निजी स्कूल के टीचर द्वारा कक्षा सातवीं के एक छात्र के साथ मारपीट की। जिसके कारण बच्चे के कान का पर्दा फट गया। पर्दा फटने के बाद उक्त छात्र के कान से खून का रिसाव होने लगा। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और स्कूल में जमकर बवाल काटा। परिजन बच्चे को पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद से आरोपी प्राध्यापक स्कूल से फरार हो गया।
कुरुक्षेत्र रोड स्थित प्राइवेट स्कूल में शनिवार सुबह प्रार्थना कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हरनूर के पीछे खड़े छात्र ने हरनूर से कुछ कहा। जिस पर स्कूल के एक प्राध्यापक की नजर पड़ी। जिससे गुस्से में आकर प्राध्यापक विक्रम सिंह ने पीछे से अचानक हरनूर पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसी बीच हरनूर के कान पर थप्पड़ जा लगा और उसके कान से खून बहने लगा। हरनूर को चोट लगने की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां उनकी स्कूल प्रशासन से जमकर बहस हुई। हरनूर के पिता बलजिंद्र सिंह व परिजन मलविंद्र मल्ली ने बताया कि स्कूल में बहस के बाद परिजन बच्चे को साथ ले आए और उसकी पिहोवा में मेडिकल जांच कराई गई। जहां इसे कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कान की जांच के बाद उन्हें अंदर से मांस फटने का पता चला है लेकिन कुरुक्षेत्र एलएनजेपी सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ न होने के चलते पर्दे के फटने की स्थिति जानने के लिए उन्हें पटियाला के एक अस्पताल का पता दिया गया है। वहां जाकर टेस्ट करवाने के बाद कान के पर्दे की हालत की सही स्थिति का पता चल पाएगा।
नहीं मिली कोई शिकायत
मामले को लेकर चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल परिजनों के ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
स्कूल में प्राध्यापक विक्रम सिंह द्वारा कक्षा 7वीं के छात्र के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। उक्त प्राध्यापक को तुरंत प्रभाव में स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। स्कूल में इस प्रकार की हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विवेक संधू, प्रिंसिपल, पिहोवा