{"_id":"58af2d324f1c1b701cb2448d","slug":"stolen-jewellary-cash-thief-police-crime-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे़ घर के ताले तोड़ कर चुराए जेवरात और नकदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाडे़ घर के ताले तोड़ कर चुराए जेवरात और नकदी
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव प्रहलादपुर मेें अज्ञात चोरों ने दिनदहाडे़ घर के ताले तोड़ कर घर में रखे 6 तोले सोने व 5 तोले चांदी के जेवरात व नकदी चुरा लिए। सूचना मिलते ही बाबैन पुलिस व सीन ऑफ क्राइम विशेषज्ञ अशोक वर्मा ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में रखे 6 तोले सोने व 5 तोले चांदी के जेवरात व 2 हजार नकदी चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह सुबह खाना खाकर अपनी दुकान पर चला गया था और बच्चे स्कूल चले गये व उसकी पत्नी भी स्कूल में पढ़ाने चली गई। जब वह दोपहर को 1 बजे घर पर आया तो उसने अलमारी खुली देखी व अन्य स्थानों पर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन