फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   school For what they paid 24 Lac

ये किस लिए २४ लाख्ा चुकाए स्कूल ने

Sat, 24 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 24 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

शहर के एक निजी स्कूल में संचालक बिजली चोरी कर रहे थे। निगम अधिकारियों ने रेड की तो संचालकों की कारगुजारी का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन

बिजली चोरी की शिकायत अंबाला के धूलकोट में मौजूद विजिलेंस से की गई थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने शहर के सेक्टर स्थित इस स्कूल पर रेड की। रेड करने के बाद मीटर की जांच कराई तो पता लगा कि रिमोट कंट्रोल के जरिए बिजली चोरी हो रही थी। इसके बाद टीम ने करीब 24 लाख रुपेय का जुर्माना स्कूल पर लगाया है। इस रकम को स्कूल संचालक ने तत्काल विभाग में जमा भी करवा दिया है। 

अंबाला के धूलकोट स्थित बिजली निगम की विजिलेंस की टीम ने करीब चार दिन पूर्व शहर के सेक्टर स्थित एक नामचीन स्कूल में रेड की थी। टीम ने स्कूल में जाकर जांच की तो वहां बिजली चोरी का शुरू में कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद विजिलेंस टीम ने स्कूल का मीटर कब्जे में ले लिया और उसे जांच के लिए विभाग की लेबोरेटरी भेज दिया। लेबोरेटरी में मीटर की जांच के दौरान चोरी का खुलासा हुुआ। 

विज्ञापन

डिवाइस से ऑपरेट हो रहा था मीटर

विभाग के अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया कि मीटर के अंदर रिमोट डिवाइस फिट की गई थी। रिमोट से बिजली की सप्लाई को कंट्रोल किया जा रहा था। जब भी चेकिंग होने पर या जरूरत के हिसाब से स्कूल के मीटर को रिमोट से ऑन कर दिया जाता था और बाद में बंद कर देते थे। सूत्रों के अनुसार स्कूल का बिजली बिल खर्च की तुलना में बेहद कम आ रहा था। इसके बाद ही विजिलेंस ने रेड करने का निर्णय लिया था। 

20 को दिया नोटिस, 21 को जमा हुआ जुर्माना 

बताया जा रहा है कि धूलकोट विजिलेंस विभाग से रिपोर्ट आने और बिजली चोरी मिलने के बाद निगम ने स्कूल संचालकों को 23 लाख 94 हजार का नोटिस 20 अक्तूबर को भेजा गया। स्कूल संचालकों ने फजीहत से बचने के लिए 21 अक्तूबर को विभाग में जुर्माना राशि जमा करवा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्कूल संचालक द्वारा बिजली चोरी करने की सूचना पर अंबाला धूलकोट से आई विजिलेंस की टीम ने रेड की थी। रिपोर्ट आने के बाद स्कूल संचालक को नोटिस दिया गया था। उन्होंने निगम में 23 लाख 94 हजार 135 रुपये नोटिस मिलने के अगले दिन ही जमा करवा दिए थे। 

मेहताब सिंह, एसडीओ, कालीकमली सब डिविजन। 


काली कमली सब डिविजन क्षेत्र के एक स्कूल के संचालकों द्वारा चोरी की जा रही थी। विजिलेंस टीम की जांच में बिजली चोरी करना साबित हो गया। विजिलेंस की रिपोर्ट पर नोटिस दिया गया था। विभाग में करीब 24 लाख रुपए जमा करवा दिए गए हैं।

वीरेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, यूएचबीवीएन, कुरुक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed