फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   red chilli throw in to the police men eyes and rumaway with prision

पंजाब पुलिस की आंखों में मिर्च झोंक शातिर को छुड़ाया

Tue, 12 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
red chilli throw in to the police men eyes and rumaway with prision
अदालत में पेशी पर आए शातिर को उसके साथी पंजाब पुलिस पर हमला कर छुड़ा ले गए। आरोपी के साथियों ने पंजाब पुलिस के दो कर्मियों पर सेक्टर-7 पुलिस चौकी के पास हमला किया।
विज्ञापन


साथी को छुड़ाने के दौरान हमलावरों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और कार्बाइन छीनने की कोशिश तक की। आखिर में हमलावर पुलिसकर्मियों की आंखों मेें लाल मिर्च झोंककर शातिर बंदी को हथकड़ी समेत बिना नंबर की कार में बैठाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना शहर की पुलिस और फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसपी सिमरदीप भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर तत्काल नाकेबंदी कर फरार हुए शातिर और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। फरार हुआ बंदी मूल रूप से कैथल जिले के राजौंद थाना अंतर्गत गांव खेड़ी सिंबलबाली का है और उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले संगीन धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के पटियाला जिले की पुलिस के हेडकांस्टेबल बलकार सिंह और राजकुमार एनडीपीएस के मामले में पटियाला जेल में बंद विचाराधीन बंदी राजेश पहलवान को मंगलवार को कुरुक्षेत्र में मारपीट के एक मामले में अदालत में पेश करने लाए थे। अदालत में पेशी करवाने के बाद पुलिसकर्मी शातिर को हथकड़ी लगाकर वापस पंजाब जाने के लिए नए बस स्टैंड की तरफ पैदल जा रहे थे।

वे जब अदालत परिसर के पीछे स्थित सेक्टर-7 स्थित पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तो 6-7 लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। इसके साथ ही शातिर राजेश ने भी हमलावरों का साथ देना शुरू कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।

बहुत देर तक हमलावर और पुलिसकर्मी आपस में उलझते रहे। आखिर में हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंक दी और राजेश को लेकर भाग निकले।

चार टीमें गठित, मामला दर्ज
सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी रामकुमार और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। एसपी सिमरदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पुलिस कर्मियों से जानकारी हासिल की। एसपी के अनुसार शातिर और हमलावरों को पकड़ने के लिए चार टीम गठित कर दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस कर्मियों की आंखों से निकले आंसू
हमले और आखों में मिर्च झोंकने से पुलिसकर्मी घबरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने ने दोनों पुलिस कर्मियों को बहुत बुरी तरह से पीटा और उनकी कार्बाइन भी छीनने का प्रयास किया। उनकी आंखों में लाल मिर्च भी डाल दी। एसपी को देखकर हेडकांस्टेबल बलकार सिंह रो पड़े।


पंजाब पुलिस के दो जवान एक आरोपी राजेश पहलवान को मारपीट के एक केस में अदालत में पेश करने के लिए लाए थे। उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उसे छुड़ा लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शातिर के गांव में भी एक टीम भेजी गई है।
सिमरदीप सिंह, एसपी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed