फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   rade on clinic, fake doctor runaway

क्लीनिक पर छापा, डॉक्टर भागा

Wed, 13 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Wed, 13 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
rade on clinic, fake doctor runaway
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शाहाबाद के मोहल्ला माजरी में कॉन्फेड गैस एजेंसी के सामने चल रहे एक क्लीनिक पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम को देख डॉक्टर मौके से भाग निकला। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयां और अन्य सामान बरामद किया है। एसएमओ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छापे की जानकारी होते ही अन्य झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर चले गए।

ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुनील दहिया ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन को शिकायत मिली थी कि मोहल्ला माजरी में नसीब सिंह बिना किसी मेडिकल डिग्री के प्रेक्टिस कर रहा है। इस पर सीएमओ डॉ. एसके नैन ने एक टीम गठित की।
विज्ञापन


इसमें जिला आयुर्वेदिक ऑफिसर डॉ. सुदेश जाटियान, एसएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. कुलदीप शामिल रहे। इस टीम ने मंगलवार दोपहर क्लीनिक पर छापा मारा, लेकिन संचालक नसीब सिंह भा गया। उसके पास से वैध डिग्री या रजिस्ट्रेशन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने बतया कि मौके से शेड्यूल एच के अंतर्गत आने वाली 22 दवाइयां, मेडिकल औजार, इंजेक्शन, वायल, डिसपोजेबल सिरिंज, बीपी एपरेटस, स्टेथोस्कोप आदि बरामद हुए हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में दवाइयां भी मिली हैं। पुलिस ने एसएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा की शिकायत पर आरोपी नसीब सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


डाक्टर का फरार होना शक के घेरे में
बताया जा रहा है कि जांच टीम के पहुंचने तक कथित डॉक्टर अपने क्लीनिक पर था। इससे टीम के सदस्यों ने बात भी की। इसके बावजूद आरोपी मौके से भाग निकला। जबकि मौके पर पुलिस फोर्स भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed