फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   murder, old man, crime, police, case file, kurukshetra

मोहन नगर में बुजुर्ग की हत्या

Sat, 13 May 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 13 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder, old man, crime, police, case file, kurukshetra
file photo - फोटो : bureau

बीती रात मोहन नगर में एक बुजुर्ग की उनके ही घर में परिवार वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने दामाद की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह हत्या उस वक्त हुई, जब बुजुर्ग की पत्नी अपनी बेटी के पास स्विट्जरलैंड गई थी। उन्हें इस घटना की सूचना दे दी गई है। बताया कि बुजुर्ग की मोहन नगर में ही आटा चक्की है। उनका बेटा पुर्तगाल नौकरी करता है, जबकि बेटी स्विट्जरलैंड में रहती है। शिकायतकर्ता दामाद ने उक्त हत्या प्रकरण के पीछे घर के बंटवारे के विवाद को बताया है। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


शाहाबाद वासी धर्मवीर ने बताया कि उनके ससुर वीरेंदर कुमार कुरुक्षेत्र की मोहन नगर कालोनी में रहते थे। उनकी घर के पास ही आटा चक्की है। बीती रात वह घर में अकेले थे, क्योंकि उनका बेटा पुर्तगाल में नौकरी करता है, जबकि एक बेटी स्विट्जरलैंड में रह रही है। धर्मवीर के मुताबिक उनकी सास कुछ समय पहले ही अपनी बेटी के पास स्विट्जरलैंड गई थी। इस वजह से उनके ससुर घर में अकेले रह रहे थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने ससुर को फोन किया तो काल रिसीव नहीं हुई। कई बार काल करने पर भी काल रिसीव ना होने पर उन्हें चिंता हुई और घर आकर देखा तो यहां उनका शव टायलेट के दरवाजे पर खून में लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा और इस घटना की सूचना उन्होंने अपनी सास और पत्नी के भाई को दी। उन्होंने बताया है कि मोहन नगर में एक मकान के बंटवारे को लेकर उनके ससुर के परिवारवालों के साथ विवाद चल रहा था। धर्मवीर ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते उनके ससुर की हत्या की गई है। थाना शहर थानेसर पुलिस ने धर्मवीर के बयान पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें लव कुमार, संध्या रानी, सुशील कुमार, अमित कुमार, लक्ष्य, दो अन्य महिलाएं और मृतक के भाई के लड़के शामिल हैं। इस मामले की जांच थाना सिटी के प्रभारी रमेश कुमार कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed