फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Masked men shot a young man in Kurukshetra of Haryana

Kurukshetra: नकाबपोशों ने युवक को मारी दो गोली, रंजिश थी नरेंद्र से, चेहरा मिलने के कारण जितेंद्र बना निशाना

Mon, 11 Dec 2023 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

घायक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के भाई पर हमला करना था। पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। हमलावरों की पहचान हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Masked men shot a young man in Kurukshetra of Haryana
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में देवी मंदिर रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने युवक को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसमें दो गोली युवक को लगी, जिसे लहूलुहान अवस्था में निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस को घटनास्थल से तीन खाली खोल और एक बुलेट बरामद हुई है।

विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि उसके भाई जितेंद्र को शाहाबाद कोर्ट में पेशी पर जाना था। वह दोनों अपनी कार से शाहाबाद आए थे, लेकिन जितेंद्र को शाहाबाद में कोई काम था। इस कारण जितेंद्र अपने एक दोस्त के साथ बाइक के पीछे बैठकर देवी मंदिर की तरफ आ गया।
विज्ञापन


आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे देवी मंदिर रोड पर बाइक सवार सिकंदर निवासी गांव अधोयी जिला अंबाला और चिराग निवासी शाहाबाद ने जितेंद्र पर गोलियां चला दी। दो गोलियां जितेंद्र के फेफड़े के नीचे पेट में लगी हैं, जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशाने पर था नरेंद्र
नरेंद्र ने बताया कि हमलावरों के साथ रंजिश उसके भाई की नहीं, बल्कि उसकी थी, लेकिन दोनों की शक्ल एक-सी होने के कारण हमलावरों ने जितेंद्र को नरेंद्र समझ कर उसपर गोलियां चला दी। हालांकि, पुलिस जांच के बाद असली कारण सामने आ सकेगा।


पुलिस कर रही गहनता से जांच
डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि नरेंद्र की शिकायत पर हमलावर सिकंदर और चिराग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed