फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man Stabbed to Death in Pipli

Kurukshetra: हरिद्वार न ले जाने के विवाद में टैक्सी चालक की चाकू मारकर हत्या, पिपली में देर रात हुई वारदात

Mon, 17 Jun 2024 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:34 PM IST
सार

कुछ दिन पहले टैक्सी चालक रिंकू ने आरोपी अंशुल के माता-पिता को हरिद्वार घुमाया था। अंशुल भी हरिद्वार जाने की जिद कर रहा था। रिंकू ने उसे समझाया कि वह उसे कुछ दिन बाद घुमा लाएगा, मगर अंशुल मरने-मारने पर उतारू हो गया। 
 

विज्ञापन
Man Stabbed to Death in Pipli
मृतक रिंकू - फोटो : फाइल

विस्तार

कुरुक्षेत्र के पिपली में रविवार देर रात पांच-छह युवकों ने हमला कर चाकू मारकर टैक्सी चालक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त रिंकू (25) निवासी गणेश कॉलोनी पिपली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिंकू का मुख्य आरोपी के साथ हरिद्वार न जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


शिकायत में विपिन ने बताया कि उसका बड़ा भाई रिंकू गाड़ी चलाता था। देर रात उसे उसके भाई को पिपली चौक पर हुए झगड़े में चाकू मारने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचा तो पता चला कि उसके भाई को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। यहां आकर पता चला कि उसका भाई जूस की दुकान पर बैठा था। उसी समय देवी मंदिर गली में रहने वाला अंशुल अपनी बाइक पर उसके भाई के पास आया और उसे हरिद्वार न ले जाने को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लगा। हाल ही में रिंकू ने अंशुल के माता-पिता हरिद्वार घुमाया था। उसके भाई ने अंशुल को समझाया कि वह उसे कुछ दिन बाद घुमा लाएगा, मगर अंशुल मरने-मारने पर उतारू हो गया। 
विज्ञापन


उसी समय अजय राणा उर्फ अजु व धीरज उर्फ मोनू, रवि अपनी बाइक से मौके पर पहुंच गए उसके भाई रिंकू पर हमला कर दिया। अंशुल व धीरज ने रेहड़ी से चाकू उठा लिया और अन्य युवकों ने रिंकू को पकड़ लिया। धीरज ने उसी समय रिंकू को चाकू मार दिया, जिससे रिंकू बेहोश होकर गिर गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। पुलिया ने अंशुल, धीरज, अजय, रवि समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed