फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Sent a voice message to the ultrasound center operator and demanded Rs 50 lakh

Kurukshetra: अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को वॉइस मैसेज भेजकर मांगे 50 लाख, कॉल कर दी धमकी

Tue, 02 Apr 2024 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 10:32 PM IST
सार

आरोपी ने पहले व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे फिर कॉल कर धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kurukshetra: Sent a voice message to the ultrasound center operator and demanded Rs 50 lakh
demo pic

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने केंद्र के नंबर पर कॉल करके भी धमकी दी। घटना के बाद से केंद्र संचालक और उसका परिवार काफी डरा हुआ है। 

विज्ञापन


थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में डॉ. आकाश सिंह निवासी सेक्टर-पांच ने बताया कि उनका श्रद्धानंद चौक के निकट इमेजिंग और डायग्नोस्टिक (अल्ट्रासाउंड) केंद्र है। 30 मार्च सुबह करीब 11 बजकर 53 मिनट पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी, जिसमें बातचीत करने वाले ने उनके और केंद्र के बारे में पूछताछ की थी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद आरोपी ने उसी नंबर से उनके व्हाट्सएप नंबर से वॉइस मैसेज भेजकर धमकी दी। आरोपी ने उससे 50 लाख रुपये मांगे और मांग पूरी न होने पर गोली मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने उनको व्हाट्सएप कॉल करके भी 50 लाख रुपये देने के लिए धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने डिलीट किए मैसेज
शिकायत में बताया कि धमकी देने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप से वॉइस मैसेज डिलीट कर दिए। हालांकि उन्होंने इन मैसेज को सुरक्षित कर लिया। इस घटना के बाद से केंद्र संचालक और उसका परिवार काफी सहमा हुआ है।


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना प्रबंधक कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादसं की धारा 387 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। उनकी टीम के साथ सीआईए और साइबर थाने की टीम जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed