{"_id":"6440216ead3673ac3d0d5fd5","slug":"kurukshetra-police-caught-most-wanted-after-15-years-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: 15 साल बाद दो हजार का इनामी मोस्ट वांटेड चढ़ा पुलिस के हत्थे, सीआईए-दो ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: 15 साल बाद दो हजार का इनामी मोस्ट वांटेड चढ़ा पुलिस के हत्थे, सीआईए-दो ने दबोचा
Wed, 19 Apr 2023 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Apr 2023 10:44 PM IST
सार
सीआईए-दो को गुप्त सूचना मिली कि मोस्ट वांटेड गुरमीत सिंह अपने मामा के घर आया हुआ है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी करके भगोड़े गुरमीत सिंह को दबोच लिया।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लड़ाई-झगड़े के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित मोस्ट वांटेड अपराधी को पुलिस ने 15 साल बाद काबू किया। भगोड़े पर कुरुक्षेत्र जिला पुलिस की ओर से दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। भगोड़ा गुरमीत सिंह निवासी स्योंसर अपने मामा के घर आया हुआ था। गुप्त सूचना पर सीआईए-दो ने उसे दबोच लिया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आरोपी गुरमीत सिंह को थाना सदर पिहोवा से वर्ष 2004 में लड़ाई-झगड़े के मामले में एएसजे कुरुक्षेत्र सरिता गुप्ता की अदालत ने पांच मार्च 2008 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छुपा हुआ था।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम और उसे मोस्ट वांटेड अपराधी घोषित कर दिया था। सीआईए-दो को गुप्त सूचना मिली कि मोस्ट वांटेड गुरमीत सिंह अपने मामा के घर आया हुआ है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी करके भगोड़े गुरमीत सिंह को दबोच लिया। अदालत के आदेश से भगोड़े गुरमीत सिंह को कारागार भेज दिया।