{"_id":"64df56bc9c435195720d32e5","slug":"kurukshetra-kanwar-was-set-on-fire-in-the-shiva-temple-of-bahri-the-villagers-blocked-the-road-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: बाहरी के शिव मंदिर में कांवड़ को लगाई आग, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने दिया आश्वासन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: बाहरी के शिव मंदिर में कांवड़ को लगाई आग, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने दिया आश्वासन
Fri, 18 Aug 2023 05:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2023 05:02 PM IST
सार
लोगों ने एक गोदाम के संचालक और उसके साथियों पर आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार गोदाम में काम करने वाले दो युवकों ने कांवड़ को एक साथ रखने की बात कबूली है। आगजनी की वारदात से उन्होंने इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव बाहरी के शिव मंदिर में रखी कांवड़ को आग लगाने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने दबखेड़ी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा गुस्साए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
दरअसल, गांव बाहरी के शिव मंदिर में रखी कांवड़ को देर रात किसी ने आग लगा दी, जिससे यह कांवड जलकर राख हो गई। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए लोग पहुंचे तो मंदिर के शिखर से कांवड़ गायब देख मामले की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। जांच से पता चला कि किसी ने कांवड़ को मंदिर के शिखर से उतार कर उसमें आग लगा दी। इससे ग्रामीणों में खासकर कांवड़ लाकर मंदिर में रखने वाले युवकों में रोष फैल गया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद कांवड़ को सुरक्षित मंदिर के शिखर पर रखा था ताकि कोई भी उनको छू न सके। परंपरा अनुसार उनको यह कांवड़ हरिद्वार में विसर्जित करनी थी, मगर किसी ने जानबूझ कर उसमें आग लगा दी। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया एक गोदाम के संचालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने मंदिर के शिखर से कांवड़ को उतारकर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में गोदाम में आए दो युवकों ने मंदिर में ही कांवड़ को एक जगह पर इकट्ठा करने की बात कबूली है। हालांकि वे आगजनी की घटना से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।