फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: both hands of young man were cut off and miscreants took them with him

Haryana: गैंगवार में युवक के गंडासी से दोनों हाथ काट ले गए बदमाश, महिला मित्र के साथ खा रहा था खाना

Mon, 09 Jan 2023 03:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 03:15 PM IST
सार

जीटी पर हवेली में बदमाशों द्वारा जुगनू के हाथ काटकर अपने साथ ले जाने का मामला आपसी गैंगवार का बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग सदस्य बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kurukshetra: both hands of young man were cut off and miscreants took them with him
घायल युवक उपचाराधीन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गैंगवार में बदमाशों ने एक युवक के दोनों हाथ गंडासी से काट दिए और अपने साथ ले गए। युवक को लहूलुहान अवस्था में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जीटी रोड पर हवेली के पास हुई वारदात से सनसनी फैल गई। युवक के बयान पर आरोपी संजू मुहाना और अंकुुश जमालपुरिया सहित 8-10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


करनाल के गांव राहड़ा निवासी जुगनू (30) सोमवार को पिपली आया था। यहां से करीब तीन किलोमीटर दूर जीटी रोड पर एक हवेली में अपनी महिला दोस्त के साथ खाना खा रहा था। तभी दोपहर करीब पौने एक बजे ब्रेजा कार में सवार आरोपी आ धमके। आरोपियों ने आते ही जुगनू पर हमला बोल दिया और मारपीट कर उसके दोनों हाथ गंडासी से काटकर अलग कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कटे हाथ को गाड़ी में रखकर आरोपी फरार हो गए। वहीं खून से लथपथ जुगनू की चीख पुकार के बाद मौके पर जमा लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सनसनीखेज वारदात की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

घटना से आसपास के लोग भी सहमे नजर आए। थाना सदर थानेसर प्रबंधक निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने संजू और अंकुश को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ 307, 326 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। करीब डेढ़ साल पहले जुगनू पर असंध में शराब ठेकेदार पर गोलियां चलाने का आरोप है। मामले में हाल ही में जमानत पर वह बाहर आया था, जिसके बाद नौ जनवरी की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस जीटी रोड स्थित हवेली की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां की घटना है।  

जुगनू ने डेढ़ साल पहले शराब ठेकेदार पर साथी के साथ मिल बरसाई थी गोलियां
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जीटी पर हवेली में बदमाशों द्वारा जुगनू के हाथ काटकर अपने साथ ले जाने का मामला आपसी गैंगवार का बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग सदस्य बताए जा रहे हैं।

हालांकि पुलिस इसे सिर्फ पुरानी रंजिश मानकर चल रही है। थाना सदर थानेसर सहित सीआईए-दो मामले की जांच में जुटी है। थाना सदर थानेसर पुलिस ने इस मामले में गैंग के संजू मुहाना, अंकुश जमालपुरिया सहित अन्य के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि जुगनू ने करीब डेढ़ साल पहले करनाल के असंध क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर के पास साथी के साथ मिलकर संजय राणा उर्फ (संजू) शराब के ठेकेदार पर करीब 15 गोलियां बरसाई थी। आरोप है कि इस वारदात में जुगनू बाइक चला रहा था। शिकायत पर करनाल पुलिस ने जुगनू सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था।

अदालत के आदेश से दोनों आरोपियों को करनाल जेल भेज दिया था। कुछ समय पहले ही जुगनू जमानत पर जेल से बाहर आया था वहीं यह भी बताया जा रहा है कि करनाल जेल में रहते हुए जुगनू की किसी के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के परिणाम स्वरूप ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस कर मामले की गहनता से छानबीन
थाना सदर प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि जुगनू ने पुलिस को दिए गए बयान मेें बताया कि असंध के गांव मुआना निवासी संजू और कमालपुर निवासी अंकुश की उससे पुरानी रंजिश थी। रंजिश के तहत ही उसके ऊपर हमला किया गया है। थाना सदर प्रभारी ने बताया कि जुगनू ने संजू पर फायरिंग की थी। इसी फायरिंग को लेकर संजू और अंकुश उससे रंजिश रख रहे थे और यह मामला अदालत में भी चल रहा था। जुगनू जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस वारदात की तह तक जाने के लिए कड़ियों को जोड़ रही है। उन्होंने गैंगवार होने से इनकार किया। पुलिस उस लड़की की भी तलाश कर रही है, जो वारदात के समय जुगनू के साथ थी। थाना सदर प्रभारी ने बताया कि जुगनू की शिकायत पर संजू, अंकुश और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 326, 307 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए कुरुक्षेत्र हवेली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल का भी सहारा ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed