फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Bike rammed under truck, two friends died on the spot

Kurukshetra: ट्रक के नीचे घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौके पर मौत, दो जख्मी, ब्रह्मसरोवर पर घूमने गए थे

Mon, 04 Dec 2023 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 11:09 PM IST
सार

अंबाला के गांव बीटा से एक बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर पर घूमने आए थे। ट्रक चालक ने ओवरटेक कर अचानक ब्रेक लगा दिए, जिस कारण हादसा हो गया। मौके से चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
Kurukshetra: Bike rammed under truck, two friends died on the spot
demo pic

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक सवार दो दोस्तों की जान चली गई और दो जख्मी हो गए। पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर पुलिस लाइन के सामने एक ट्रक चालक ने बाइक को ओवरटेक कर अचानक ट्रक के ब्रेक लगा दिए। जिससे ब्रह्मसरोवर घूमने आए चार दोस्तों की बाइक ट्रक के नीचे घुस गई।

विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चारों दोस्त ब्रह्मसरोवर पर घूमने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। मृतक की शिनाख्त रोहित (18) और दिव्यांक (18) निवासी बीटा जिला अंबाला के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में मुकेश ने बताया कि वह अपने दोस्त रोहित, दिव्यांक और साहिल के साथ रविवार रात को बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर घूमने के लिए आए थे। घूमने के बाद वह चारों वापस गांव जा रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे वह लोग पुलिस लाइन के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को एक ट्रक चालक ने ओवरटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रक चालक ने बाइक के आगे अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे में उसके दोस्त रोहित और दिव्यांक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से उसे और साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साहिल को पीजीआई चंडीगढ़ और उसे अंबाला रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विदेश जाने की तैयारी में था रोहित : सुरेंद्र
तरसेम ने बताया कि उसका बेटा रोहित कुरुक्षेत्र आया था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस से उनको हादसे की सूचना मिली थी। वहीं जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया चारों युवक 12वीं के बाद काम की तलाश में थे। रोहित विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मुकेश के बयान पर ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


क्षेत्र को लेकर उलझी पुलिस
पुलिस लाइन के समीप हुए हादसे के बाद पुलिस क्षेत्र को लेकर उलझी रही। पहले इस क्षेत्र को सदर थाना के अंतर्गत सेक्टर-4 पुलिस चौकी के अधीन बताया गया। बाद में यह क्षेत्र थाना शहर थाने के अंतर्गत सेक्टर-7 पुलिस चौकी का निकला। इसके बाद सेक्टर-7 पुलिस चौकी ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed