फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jpti chain from the neck of the woman in broad daylight

दिनदहाड़े महिला के गले से झपटी चेन

Fri, 25 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Fri, 25 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

जिले में लगातार स्नेचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को भी शहर के सेक्टर-7 में एक बाइक सवार पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। महिला ने तुरंत शोर भी मचाया, लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो गया था। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन


मामले के अनुसार सेक्टर-7 निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी सुशीला देवी करीब 11 बजे के आसपास अपनी सास को दवाई दिलवाने के लिए घर से निकली थी। सुशीला देवी ने बताया कि उसकी सास पहले ही निकल चुकी थी और वह बाद में घर से निकली थी। अभी वह घर से कुछ ही दूर पहुंची थी कि पीछे से उसकी कमर पर किसी ने जोर से हाथ मारा और एक बाइक सवार वहां से निकल गया।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक के निकल जाने के बाद जैसे ही उन्होंने अपने गले पर हाथ लगाकर देखा तो चेन गायब थी। एकाएक हुई वारदात से महिला घबरा गई और उन्होंने शोर भी मचाया। इसी बीच वहां गश्त कर रहे राइडर सवार पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। महिला ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीआईए-2 प्रभारी अमन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले में जांच आरंभ कर दी। पुलिस ने तुरंत इलाके की नाकाबंदी भी कराई, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी भी चेक किए और अपने साथ कुछ रिकॉडिंग भी लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक बाइक और ब्लैक कपड़ों में था आरोपी
महिला सुशीला देवी ने बताया कि बाइक सवार युवक ने जब उनकी कमर पर हाथ मारा तो पहले तो यह सोचकर नजर अंदाज कर दिया कि कोई आवारा टाईप का लड़का होगा। उन्होंने बताया कि युवक ने काली पैंट, काली कमीज, काली ही टोपी पहन रखी थी। युवक की बाइक की नंबर प्लेट पर भी कुछ नहीं लिखा हुआ था।


पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान
शहर में एसपी के आदेश के बाद चारों तरफ पुलिस की गश्त है और महिला थाना भी बना हुआ है जिसमे से कुछ महिला पुलिस भी अन्य पुलिस कर्मचारियों के भांति गश्त पर है फिर भी चेन स्नेचरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे सेक्टर व आसपास के इलाकों में बड़ी आराम से महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है पर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed