फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jai suit thief busted by police, arrested 5, Kurukshetra

पुलिस ने किया सूट चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Mon, 03 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jai suit thief busted by police, arrested 5, Kurukshetra
पुलिस ने किया सूट चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने दुकानों से कपड़े चुराने वाली महिलाओं के गैंग को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा वन की टीम ने शहर की एक दुकान से हजारों रुपये के सूट चुराने वाली 5 महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरवरी 2016 में श्याम कॉलोनी निवासी मनदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 महिलाएं उसकी दुकान पर आई तथा सूट दिखाने के बहाने करीब 55 सूट चोरी कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि येे महिलाएं एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में आई थी। एसपी सिमरदीप सिंह ने मामले की जांच मामला अपराध शाखा एक को सौंप दी।
विज्ञापन


अपराध शाखा एक के प्रभारी निरीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व बोलेरो गाड़ी के आधार पर जांच शुरू कर दी जिसके बाद पता चला कि चोरी करने वाली महिलाएं रोहतक के एक मामले में रोहतक जेल में बंद हैं। सभी आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। प्रोडक्शन वारंट पर चारो महिलाओं कमलेश रानी व कमलेश वासीयान जिला हिसार, रीना व  कैलाश वंती वासीयान जिला रोहतक को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने कुरक्षेत्र की एक महिला की दुकान से 55 सूट चुराये थे इस वारदात में उनके साथ संतरा वासी हांसी जिला हिसार व रामबीर वासी कुम्बा जिला हिसार भी शामिल थे। महिलाओं की निशानदेही पर संतरा वासी गणेश कालोनी हांसी व रामबीर वासी कुम्बा जिला हिसार को गिरफ्तार कर 55 सूट बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed