फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana youth shot dead in California of USA

दुखद: अमेरिका के कैलिफोर्निया में हरियाणा के युवक की गोली मारकर हत्या, लूटपाट करने आए बदमाशों ने की वारदात

Wed, 14 Jun 2023 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 11:52 PM IST
सार

लूटपाट करने आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार कृष के शव को भारत लाने की मांग कर रहा है। सरकार से अपील की गई है। ताकि उसके पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जाए।

विज्ञापन
Haryana youth shot dead in California of USA
कृष। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र के बन गांव के 20 साल के युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्टोर में लूटपाट करने आए बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक कृष पिछले 10 साल से अमेरिका में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। घटना के बाद से पूरे गांव और परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोग सरकार से उसका शव भारत लाने की मांग कर रहे हैं ताकि उसके पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जाए।

विज्ञापन


गुरमीत लालर ने बताया कि उसका भतीजा कृष लालर अपने माता-पिता प्रताप लालर और रीटा के साथ साल 2013 दिसंबर में अमेरिका चला गया था। उस समय कृष पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। अमेरिका के कैलिफोर्निया में उसका भतीजा कृष एक स्टोर पर काम करता था। रविवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे कृष अपने स्टोर को बंद कर घर जाने के लिए तैयार था।
विज्ञापन


तभी कुछ युवक स्टोर पर लूटपाट के इरादे से आए और कृष को गोली मार दी, जिससे कृष की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। घटना स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अमेरिका में कृष का पिता प्रताप बेटे के शव को भारत भेजने के लिए प्रयास कर रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रताप ने शव को भारत भेजने के लिए मदद मांगी है। वहीं कृष की मां रीटा देवी का बेटे की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है।


सरकार बनाए दबाव
कृष के पिता और चाचा सरकार से मांग कर रहे हैं कि भारत सरकार मामले में हस्तक्षेप करे। सरकार अमेरिकी सरकार पर दबाव बनाए कि आरोपियों को सख्त सजा मिले। वहीं उन्होंने कृष के शव को बन गांव में लाने का प्रबंध करने की मांग भी की है ताकि उसके पैतृक गांव में कृष का विधि विधान से अंतिम संस्कार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed