फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana CET: Case of giving the exam in place of someone else, deal was made to pass paper in Rs 3 lakh

Haryana CET: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का मामला, तीन लाख रुपये पेपर पास करने का हुआ था सौदा

Sun, 22 Oct 2023 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 09:29 PM IST
सार

परीक्षा केंद्र 6021 के कमरा नंबर पांच से विकास को परीक्षा देने के दौरान काबू किया गया था। जांच करने पर विकास की फोटो का मिलान नहीं हुआ था। जानकार ने सौदा कराया था, पुलिस को दोनों की तलाश है। 

विज्ञापन
Haryana CET: Case of giving the exam in place of someone else, deal was made to pass paper in Rs 3 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सुगनी देवी आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। आरोपी विकास निवासी चौशाला जिला कैथल को अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि एक जानकार ने पुरुषोत्तम से उसका पेपर को लेकर सौदा कराया था। अब पुलिस पुरुषोत्तम सहित सौदा कराने वाले की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


बता दें परीक्षा केंद्र 6021 के कमरा नंबर पांच से विकास को परीक्षा देने के दौरान काबू किया गया था। जांच करने पर विकास की फोटो का मिलान नहीं हुआ था। आरोपी ने दावा किया था कि यह उसकी पुरानी फोटो है, मगर पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया वह अपने मित्र पुरुषोत्तम के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विकास को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


तीन लाख रुपये में हुई थी डील
पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि पुरुषोत्तम का उसकेे साथ तीन लाख रुपये में सौदा हुआ था। यह सौदे के अनुसार पेपर पास होने पर तीन लाख रुपये उसे दिए जाने थे। सौदा होने के बाद ही वह पेपर देने के लिए आया था। यह सौदा उनके एक जानकार ने कराया था। हालांकि पुलिस एडवांस को लेकर भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों की तलाश जारी
थाना लाडवा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी विकास को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पेपर पास होने पर तीन लाख रुपये देने की बात आरोपी ने कबूली है। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। साथ ही पुरुषोत्तम सहित अन्य आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed