फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Canter driver brutally murdered by attacking with a heavy object

Haryana: वजनदार चीज से हमला कर कैंटर चालक की निर्मम हत्या, रेलवे स्टेशन के पीछे बरामद हुआ शव, टैटू से शिनाख्त

Sun, 24 Nov 2024 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 12:08 AM IST
सार

रात नौ से 12 बजे के बीच में मौत हुई है। अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। रेलवे स्टेशन के पीछे से शव बरामद हुआ है। टैटू से शिनाख्त की गई है। 

विज्ञापन
Haryana: Canter driver brutally murdered by attacking with a heavy object
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पीछे देर रात कैंटर चालक पर वजनदार चीज से कई बार हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। दयाल नगर अंडरपास के निकट से शव बरामद हुआ। कपड़े व बाजू पर बने टैटू से मृतक की शिनाख्त सतीश कुमार (40) निवासी माया कॉलोनी के रूप में हुई। थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में धर्मबीर निवासी माया कॉलोनी (गुमटी) ने बताया कि उसका छोटा भाई सतीश कुमार 20 नवंबर को अपनी कंपनी से गाड़ी लेकर रुद्रपुर उत्तराखंड गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को सतीश गाड़ी लेकर लौट आया था। घर आने के कुछ समय बाद वह घर से बाहर गया था, मगर पूरी रात घर नहीं लौटा था। वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गाड़ी से अपने घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पिछली साइड में काफी भीड़ खड़ी और पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन


उसने गाड़ी से उतरकर देखा तो सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा था। करीब से देखने पर यह शव उसके भाई सतीश कुमार का था, जिसके सिर व मुंह पर चोट लगी हुई थी। बीती रात किसी ने रंजिश या लड़ाई-झगड़े में उसके भाई सतीश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मबीर ने बताया कि करीब 14 साल पहले उसके भाई सतीश कुमार ने मनजीत कौर के साथ लव मैरिज की थी। शादी से उनके पास एक बेटा भी है, मगर शादी के करीब दो साल बाद उसका मनजीत के साथ तलाक हो गया था। उसकी पत्नी अपने बेटे को साथ लेकर चली गई थी।

सतीश कुमार अपने पीछे पिता शिव कुमार, माता कमला देवी और भाई धर्मवीर को छोड़ गया। अक्सर उसका भाई घर से बाहर रहता था। कई बार एक-एक महीने बाद घर लौटता था। सतीश मुर्गे-मुर्गियों से लदी गाड़ी चलाता था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

पहले मनोज के रूप में हुई थी शिनाख्त
शव बरामद होने पर पुलिस ने पहले माजरी मोहल्ला निवासी धर्मवीर को सूचना दी, क्योंकि उसने अपने बेटे मनोज के लापता होने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। धर्मवीर ने मौके पर शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में कर दी थी, मगर बाद में मनोज की पत्नी व मां ने जूतों, कपड़ों और शरीर पर बने निशान देखकर मनोज का शव होने से साफ इन्कार कर दिया था। दोबारा शिनाख्त कराई तो बाजू पर बने टैटू से शव की शिनाख्त सतीश कुमार के रूप में हुई, जबकि मनोज के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

नौ से 12 बजे के बीच हुई मौत
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि सतीश कुमार के मुंह व सिर पर कई जगह वजनदार चीज से हमला किया था। पोस्टमार्टम से पता चला कि दोनों जगह पर काफी चोट लगी हुई थी। इसके अलावा गले में भी चोट लगी हुई थी। सतीश कुमार की मृत्यु रात नौ से 12 बजे के बीच हुई होगी।


पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच : सतीश कुमार
थाना शाहाबाद प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए हैं। दो चिकित्सकों के पैनल से सतीश कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया साथ ही विसरा भी जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed