फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former Chief Minister Om Prakash Chautala said in Kurukshetra, people ready to oust BJP from power

Kurukshetra: पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला बोले, जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने को तैयार

Tue, 25 Apr 2023 02:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Apr 2023 02:23 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों की बदौलत आज प्रदेश बुरे दौर से गुजर रहा है स्कूलों की बिल्डिंग गिर रही हैं तो वहां बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक तक नहीं है।

विज्ञापन
Former Chief Minister Om Prakash Chautala said in Kurukshetra, people ready to oust BJP from power
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज कुरुक्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने जाट धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वही पार्टी संगठन मजबूत बनाने के गुर दिए। चौटाला ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार से प्रदेश की जनता बुरी तरह से तंग आ चुकी है और इस सरकार को बेदखल करने को तैयार है।

विज्ञापन


सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया
सरकार की जनविरोधी नीतियों की बदौलत आज प्रदेश बुरे दौर से गुजर रहा है स्कूलों की बिल्डिंग गिर रही हैं तो वहां बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक तक नहीं है। बुजुर्ग लोगों को सम्मान देने के लिए चौधरी देवीलाल ने जो पेंशन योजना शुरू करने का काम किया था वर्तमान सरकार आज उन बुजुर्गों की पेंशन भी किसी ने किसी बहाने काटने में लगी है सरकारी जन कल्याण के लिए होती हैं लेकिन इस सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


प्रदेश में पैदा होने वाले बच्चे के सिर पर कर्ज
किसान परेशान हैं तो कर्मचारियों में भी अफरा तफरी मची है व्यापारी भी सशय मैं रहने लगे वह अपने व्यापार को बढ़ाने की बजाय इस समय हटने को मजबूर हो रहे हैं सरकार की नीतियों के कार नहीं आज हर वर्ग के लोगों में हताशा व निराशा बनी हुई है। आज प्रदेश में पैदा होने वाले बच्चे के सिर पर भी कर्ज का बोझ है ऐसे में प्रदेश हाशिए पर पहुंच चुका है ऐसे बीजेपी को प्रदेश में रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार जनता के पास जाएगी
उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है और इसके लिए मजबूती से काम करना होगा वह युवाओं को नौकरी देने के बावजूद भी जेल पहुंचाए गए लेकिन जनता आज भी इनेलो के शासन को याद करती हैं। हमारी सरकार आई तो जनता को सरकार के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि सरकार जनता के पास जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed