{"_id":"577eaf914f1c1b6f0c7fc4c4","slug":"fetus-gender-checks-bogus-customer-middleman-implicated-in-the-affair-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोगस ग्राहक के चक्कर में फंसा बिचौलिया, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोगस ग्राहक के चक्कर में फंसा बिचौलिया, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र को एक और कामयाबी मिली है। विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग की जांच में सहयोग करने वाले कैथल निवासी दलाल को दबोचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक शिकायत पर कार्य करते हुए दलाल अमरजीत को कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे से काबू किया है। इससे पहले विभाग की टीम ने बोगस महिला तैयार कर कुरुक्षेत्र से यूपी के सहारनपुर गंगोह जाकर एक मकान में भ्रूण के रूप में लिंग की जांच कराई उसके बाद जैसे ही कुरुक्षेत्र बस अड्डा तक दलाल गर्भवती महिला के साथ पहुंचा तो उसे घेराबंदी कर पकड़ किया गया। आरोपी से लिंग जांच के समय दिए गए रुपये भी बरामद किए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही थी।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. आर.के. सहाय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि लिंग जांच कराने वाला एक दलाल गर्भवती महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर उत्तरप्रदेश के एक गांव में ले जाता है। जहां एक घर में गैरकानूनी तरीके से भ्रूण लिंग जांच को अंजाम दिया जाता है। इसके एवज में दलाल महिला से मिले रुपयों से कमीशन लेते हैं। उक्त दलाल को गिरफ्त में लेने के लिए नोडल अधिकारी सतविन्द्र सिंह, पीएनडीटी के अजय व एक महिला कर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर तैयार किया गया।
बोगस ग्राहक महिलाकर्मी ने गैरकानूनी भ्रूण लिंग जांच को अंजाम देने वाले दलाल अमरजीत पुत्र दरबारा सिंह निवासी थेनेवल जिला कैथल के फोन पर संपर्क किया। बातचीत करने पर दलाल अमरजीत ने कहा कि वह उत्तरप्रदेश में भ्रूण लिंग जांच करते हैं। इस एवज में 16 हजार रुपये लेते हैं। बोगस ग्राहक महिला ने बातचीत करते हुए रुपये देने को राजी कर लिया। दलाल अमरजीत ने महिला को नए बस अड्डे के पास बुला लिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने योजना के अनुसार नए बस अड्डे के नजदीक घेरा बंदी की। कुछ समय पश्चात कार में सवार अमरजीत आ पहुंचा। बोगस ग्राहक गर्भवती महिला को अपने साथ कार में बिठाकर यमुनानगर के रास्ते गंगोह की ओर ले गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पीछा करती रही।
अमरजीत बोगस ग्राहक बनी महिला को लेकर नकूड़ के मोड़ के पास ओझल हो गया और नजदीकी गांव से अमित नामक व्यक्ति को मोटरसाइकिल लेकर बुला लिया। जहां महिला को गांव के एक मकान में ले गए। जहां पर जांच के बाद लड़का होने की बात कही। इस दौरान बोगस ग्राहक बनी महिला ने दलाल को हस्ताक्षरित 16 हजार रुपये दे दिए। इसी बीच पता चला कि दलाल महिला को लेकर वापस कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे पर जरूर पहुंचेगा। दलाल अमरजीत जैसे ही महिला कर्मी को लेकर नए बस अड्डे के पास पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना शहर थानेसर प्रभारी मलकीत सिंह, सेक्टर-7 चौकी प्रभारी महिन्द्र सिंह दलबल सहित पहुंचे। गैर कानूनी प्रतिबंधित भ्रूण लिंग जांच के मामले में स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दलाल अमरजीत को गिरफ्त में ले लिया। भ्रूण लिंग जांच में दलाल अमरजीत द्वारा लिए गए हस्ताक्षरित नोटों में से 500-500 के 14 नोट 7000 व 100-100 के तीन नोट 300 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को आगामी पूछताछ को लेकर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की। पुलिस के अनुरोध पर एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।