{"_id":"33d29d4f45ad136e9572753391e004bd","slug":"father-in-law-given-seven-million-contract-killers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने दी थी सात लाख में सुपारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने दी थी सात लाख में सुपारी
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद में महिला सरपंच पद की प्रत्याशी की हत्या की साजिश उसके ससुर ने ही रची थी।
ससुर ने ही बहू हत्या के लिए सात लाख की सुपारी पर उत्तर प्रदेश के बदमाशों को दी थी। हत्या के लिए बदमाशों को 50 हजार रुपये एडवांस भी दे दिया गया था। इसके बाद ही बदमाशों ने महिला को गोली मारी थी। पुलिस ने इस मामले में महिला के ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में से तीन को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि दो को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपी अभी पकड़ से बाहर है।
पुलिस के अनुसार शाहाबाद के गांव कतलेहड़ी में सरपंच पद की प्रत्याशी रानी देवी की हत्या की साजिश उसके ससुर राजेंद्र सिंह निवासी कतलेह़ड़ी ने ही रची थी। पुलिस ने रानी के भाई शिशपाल निवासी करनाल के बयान पर उसके ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के ससुर और चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की शिनाख्त जोनी निवासी गांव संडौली थाना नकुड़ सहारनपुर यूपी, अनुराग और ईरशाद गांव मिर्कपुर थाना देवबंद सहारनपुर यूपी, संदीप निवासी गांव रणसुरा थाना देवबंद, सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है।
दो अन्य आरोपी अनुराग का भाई दीपक और असलहा दिलवाने वाला आरोपी भंवर निवासी मिर्कपुर अभी पकड़ से बाहर हैं। अदालत ने दो आरोपियों ईरशाद और संदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि तीन अन्य आरोपियों राजेंद्र सिंह, जॉनी और अनुराग को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
ससुर ने रची साजिश, सात लाख में हुई डील
थाना शाहाबाद प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार आरोपी संदीप और उसके ससुर राजेंद्र के बीच में दोस्ती थी। संदीप ने ही अपने अन्य दोस्तों अनुराग आदि को बुलवाया और राजेंद्र के साथ मीटिंग करवाई। राजेंद्र ने अपनी बहू रानी की हत्या के लिए अनुराग को सुपारी दी।
हत्या जमीनी विवाद के कारण करवाई जा रही थी। यह डील सात लाख रुपये में फाइनल हुई। राजेंद्र ने 50 हजार रुपये अनुराग के खाते में हथियार खरीदने के लिए डलवा दिए।
कोर्ट में कराई रानी की पहचान
डील फाइनल होने के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान राजेंद्र और उसकी बहू रानी भी पहुंची। वहीं पर राजेंद्र ने अनुराग और उसके भाई को रानी और उसकी स्कूटी की पहचान करवाई। यह कई बार हुआ। इसके बाद आरोपियों ने क्षेत्र की रैकी की।
दो दिन पहले पहुंचे कुरुक्षेत्र
वारदात को अंजाम आरोपियों ने 29 सितंबर की दोपहर बाद दिया था। लेकिन, आरोपी दो दिन पहले ही कुरुक्षेत्र पहुंच गए थे। रानी किसी काम से स्कूटी पर ही शाहाबाद तहसील में पहुंची तो राजेंद्र ने अनुराग और जॉनी को सूचना दे दी। इसके बाद अनुराग और जॉनी उसके पीछे लग गए।
इस दौरान राजेंद्र अपनी गाड़ी खड़ी कर पिपली पहुंच गया और मोबाइल ऑफ कर दिए। उसके साथ उस समय अनुराग का भाई दीपक था। दीपक को पुल के नीचे खड़ा कर दिया। दीपक को रानी के गुजरने की सूचना अनुराग को देनी थी। शाम को वह वापस शाहाबाद पहुंचा तो अनुराग ने उसे कहा कि काम हो गया है। इसके बाद वह भाई को लेकर भाग गया।
ये है मामला
बता दें कि 29 सितंबर को शाहाबाद के कतलेहड़ी गांव की सरपंच पद प्रत्याशी रानी पत्नी जगजीत सिंह को गोली मार दी थी। वारदात को बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया था। महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था। हमले के वक्त रानी शाहाबाद तहसील से वापस अपने गांव की ओर जा रही थी। अहमदपुर गांव के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली रानी की पीठ मेें लगी थी।
अहमदपुर के पास महिला को गोली मारने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के ससुर ने ही उसकी हत्या के लिए 7 लाख की सुपारी दी थी। सभी आरोपी यूपी के सहारनपुर जिले के निवासी है। चार गिरफ्तार कर लिए हैं, जबकि दो अभी फरार है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
राजेश कुमार, एसएचओ, थाना शाहाबाद।