फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers tied DM with tree

किसान ये क्या कर बैठे डीएम के साथ

Wed, 10 Jun 2015 01:20 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। गेहूं की खरीद को लेकर खूब फजीहत होने के बाद अब सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन


भाकियू की चेतावनी के बाद भी खरीदारी शुरू न होने से भड़के  किसानों ने तय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाकि यू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

एक बार किसान शांत हो गए, लेकिन बाद में लिखित में आश्वासन न मिलने से भड़के किसानों ने हैफेड के डीएम एमएल पोसवाल को मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर पेड़ से बांध दिया। एसडीएम हवा सिंह और एसएचओ राजेश कुमार ने उन्हें किसानों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


किसानों ने इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सूरजमुखी की खरीद को लेकर पिछले कुछ दिनों से सरकारी अधिकारी किसानों को आश्वासन देते आ रहे थे और किसानों ने शनिवार को प्रशासन को मंगलवार तक का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के तहत सरकारी खरीद शुरू न होने से बड़ी संख्या में किसान मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी की। मौके पर एसडीएम हवा सिंह, बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, डीएसपी गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।

इस दौरान एक बार कुछ किसानों की सूरजमुखी खरीद करने की बात कही गई, लेकिन डीएम हैफेड ने नैफेड के अधिकारियों के लिखित आदेश के बिना खरीद करने से मना कर दिया। इसके बाद किसानों का प्रतिनिधि मंडल डीएम को लेकर बाहर आ गए और किसानों ने उन्हें पेड़ से बांध दिया।

सूचना मिलते ही एसएचओ राजेश कुमार, मार्केट कमेटी के कार्यालय के बाहर पहुंचे और तत्काल डीएम को किसानों के चंगुल से मुक्त करवाया। किसानों की इस कार्रवाई के बाद प्रशासन और किसानोें के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इससे गुस्साए किसानों ने जुलूस निकाल कर बराड़ा रोड पर प्रदर्शन किया।

स्वर्गाश्रम के बाहर पीएम मोदी का पुतला फूंका। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि सरकारी खरीद शुरू होने तक किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर जारी रहेगा और 13 जून को इसी स्थान पर पंचायत होगी। इसमें आगामी फैसला लिया जाएगा।

इस अवसर पर राकेश बैंस, शिव राम सैनी, केहर सिंह, जरनैल सिंह, अनील तनेजा, राम पाल, अजीत सिंह, महल सिंह, अर्जुन सिंह, तेजपाल, छोटू राम, सतविंद्र पाल हांडा, सुभाष बावेजा, सुरेंद्र सिंह, पवित्र सिंह, अरुण कालड़ा, कुंदन लाल, अशोक मक्क ड़ सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।  


नहीं पहुंची पुलिस पर शिकायत
डीएम को बांधने को लेकर किसानों के खिलाफ मामला दर्ज होने की चर्चा देर शाम तक रही । एसएचओ शाहबाद राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है और शिकायत मिलते ही कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed