फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dushyant Chautala said in Kurukshetra, JJP-BJP strengthening their respective organizations

कुरुक्षेत्र में दुष्यंत चौटाला बोले: जजपा-भाजपा कर रही अपना-अपना संगठन मजबूत, गठबंधन पर कोई असर नहीं

Sat, 24 Jun 2023 03:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Jun 2023 03:35 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कश्यप राजपूत धर्मशाला के 43वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि जजपा व भाजपा में सरकार बनाने को लेकर हुए गठबंधन के तीन माह बाद ही कुछ लोग इसके टूटने की बात करने लगे थे और आज भी वे ही लोग ये बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dushyant Chautala said in Kurukshetra, JJP-BJP strengthening their respective organizations
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जजपा व भाजपा आगामी चुनावों की तैयारियों के चलते अपने-अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है और यह हर पार्टी के लिए जरूरी होता है, लेकिन इसका सरकार में चल रहे गठबंधन पर कोई असर नहीं है। गठबंधन में सरकार सही दिशा में चल रही है और जनहित में अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं। यह जनता भी जानती है।

विज्ञापन


देवीलाल की तरह आज तक कोई नहीं कर पाया विपक्ष को एकजुट
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कश्यप राजपूत धर्मशाला के 43वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि जजपा व भाजपा में सरकार बनाने को लेकर हुए गठबंधन के तीन माह बाद ही कुछ लोग इसके टूटने की बात करने लगे थे और आज भी वे ही लोग ये बातें कर रहे हैं। इन बातों का कोई आधार भी नहीं है। पूरी मजबूती के साथ गठबंधन चल रहा है और सरकार चलाने में कोई संशय भी नहीं है।
विज्ञापन


सभी पार्टियां चुनावी तैयारी कर रही
दुष्यंत चौटाला ने गत दिवस राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के एकजुट होने के सवाल पर कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री रहे देवीलाल के नेतृत्व में एक बार पूरे देश का विपक्ष एकजुट हुआ था, उस तरह की विपक्ष की एकजुटता आज तक दोबारा नहीं देखी है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने सूरजमुखी के मामले को लेकर चेयरमैनी पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उनका यह इस्तीफा वापस कर दिया गया। काला का यह कदम अपने क्षेत्र के लोगों की लड़ाई के लिए सही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट व हॉकी की जगह दूसरे खेलों को देनी होगी तव्ज्जो
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि क्रिकेट व हॉकी जैसे खेलों की बजाए दूसरे खेलों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। प्रदेश में खिलाड़ियों की रूची उन खेलों की ओर लानी होगी, जो आज तक यहां खेले ही नहीं गए। रगबी में हरियाणा की टीम तीन साल से पूरे देश में अव्वल रही है। ऐेसे ही दूसरे खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर किसी को आगे आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed