फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Court sentenced the culprits in three different cases of Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: तीन अलग-अलग मामलों में दोषियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, पढ़िए

Fri, 15 Jul 2022 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 01:31 AM IST
सार

चूरापोस्त के साथ पकड़े गए एक मामले में दोषी को 12 साल की सजा हुई है। वहीं एक अन्य मामले में लूटपाट करने के दोषी को पांच साल की सजा हुई है। वहीं पत्नी की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
Court sentenced the culprits in three different cases of Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो साल पहले हथियार के बल पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटपाट और मारपीट कर घायल करने के मामले में अदालत ने दोषी को पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। दोषी मनजीत उर्फ मंदीप वासी जैनपुर साधान (करनाल) को 15 हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा। 

विज्ञापन


जिला उप न्यायवादी संदीप सिंगला ने बताया कि पांच अक्तूबर 2020 को पेट्रोल पंप प्रबंधक गुरमीत सिंह ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि चार अक्तूबर की रात के करीब पौने 12 बजे चार युवक डंडे और गंडासियों से लैस होकर बाइक पर पंप पर आए थे। उन्होंने आते ही पंप पर तोड़फोड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


इसी के साथ सेल्समैन अभिषेक और निखिल के साथ मारपीट करते हुए अभिषेक से 3700 रुपये व निखिल से मोबाईल फोन व 9600 रुपये नकदी छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर थाना लाडवा पुलिस ने मामला दर्ज करके सीआईए-एक ने जांच के दौरान आठ अक्तूबर आरोपी अमरजीत उर्फ भूरा, मनजीत कुमार उर्फ मंदीप, राजकुमार व अंकुश वासी जैनपुर साधान को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज कर मामले का चालान अदालत में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित गर्ग की अदालत ने आरोपी मनजीत उर्फ मंदीप को दोषी करार देते हुए पांच साल कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

पत्नी की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा
कुरुक्षेत्र। दो साल पहले दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी सन्नी वासी शाहाबाद को 15 हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा। जिला उप न्यायवादी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 11 जनवरी 2020 को थाना शाहाबाद के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन की शादी शाहाबाद निवासी सन्नी के साथ करीब तीन साल पहले हुई थी।

शादी के बाद से ही सन्नी व उसके परिवार वाले उसकी बहन को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। 11 जनवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि ससुराल पक्ष ने उसकी बहन की हत्या कर दी है। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने 13 जनवरी को आरोपी सन्नी को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। मामले का चालान अदालत में दिया गया था। मामले की नियमित सुनवाई करते हुए जिला फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी सन्नी को दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है और 15 हजार रुपये जुर्माने भी लगाया है।

चूरापोस्त संग पकड़े गए दोषी को 12 साल की सजा
कुरुक्षेत्र। चार साल पहले 60.550 किलो चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी कार चालक को अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने नशीला पदार्थ रखने के दोषी गुरमीत सिंह वासी गांव खांडा खेड़ी (करनाल) को 12 साल कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को सजा के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा।


जिला उप न्यायवादी गोपाल ने बताया कि आठ अक्तूबर 2018 को अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम पिहोवा चौक पर गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरमीत सिंह अपने गांव से कार में चूरापोस्त लेकर बाईपास से पिहोवा आएगा। सूचना मिलते ही टीम ने पिहोवा बाईपास पुल के नजदीक नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने गुरमीत सिंह को कार सहित काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी की कार से 60 किलो 550 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed