फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CIA Kurukshetra arrested a criminal carrying reward of Rs 5 thousand

Haryana: पुलिस से बचने के लिए बदला वेश, फिर भी नहीं बच सका, पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 07:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Nov 2025 07:05 PM IST
सार

पांच हजार के इनामी अपराधी को सीआईए कुरुक्षेत्र ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए वेश बदल कर रह रहा था।। आरोपी पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
CIA Kurukshetra arrested a criminal carrying reward of Rs 5 thousand
आरोपी से पिस्टल मिली है। - फोटो : संवाद

विस्तार

हत्या व हत्या के प्रयास सहित करीब 16 मामलों में फरार और तीन मामलों में वांछित पांच हजार का इनामी बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी को अन्वेषण शाखा -1 कुरुक्षेत्र की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बदमाश की पहचान मोहन नगर के रहने वाले राहुल मलिक के रूप में हुई है। राहुल का परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और वह पिछले लंबे समय से यहीं रह रहा है। टीम ने आरोपी से एक उच्च तकनीक से बनी व विदेशी पिस्टल जैसी दिखने वाली देशी पिस्टल व पांच रौंद बरामद की है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए वेश बदल कर रहा राह था।

विज्ञापन


शाखा प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चार नवंबर को टीम अपराध तलाश के लिए में सन्निहित सरोवर के पास गश्त पर थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली की राहुल मलिक के पास अवैध असला है और वह 18 मजिला मंदिर के पास किसी से मिलने के लिए आया हुआ है। सूचना पर टीम ने 18 मंजिला मंदिर पहुंचकर निगरानी शुरू की तो थोड़ी देर बाद एक युवक 18 मंजिला मंदिर की पार्किंग में घूमता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


टीम ने उसे शक के आधार पर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर राहुल के पास से टीम को एक पिस्टल व पांच रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक रणदीप सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाली आरोपी की कुंडली
सीआईए प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को काबू करने के बाद जब उसकी कुंडली खंगाली गई तो आरोपी पर करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज मिले। जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लड़ाई-झगड़े तथा आर्म्स एक्ट जैसे 17 मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला हत्या, सात मामले हत्या का प्रयास तथा नौ मामले आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी बकाया है। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


कृति नगर गोलीकांड में शामिल था आरोपी
कृति नगर में हुए गोलीकांड में भी आरोपी राहुल मलिक शामिल था। आरोपी राहुल मलिक अवैध शराब के धंधे से लंबे समय से जुड़ा हुआ था। वह अवैध शराब कारोबार के चलते ही इसने कृति नगर में एक युवक के पांव में गोली मारी थी। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी नोनी राणा व अन्य कई गैंगों से भी जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की अपराधिक कुंडली की जांच जारी है। वह मामले में इस हथियार उपलब्ध करवाने वाले व इसे फरारी कटाने वालों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed