{"_id":"5786997c4f1c1b7d5f13d726","slug":"burglar-busted-three-arrested-nine-incidents-confession-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, नौ वारदात कबूली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, नौ वारदात कबूली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों पर नकेल कसने के लिये पुलिस अब जाग गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई सीआईए की एक टीम ने चोरों के एक गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह के सरगना सहित कुल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह ने अब तक शहर में 9 स्थानों पर चोरी करना कबूल किया है। पुलिस और मामलों को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि जिले में अभी भी चोरी का सिलसिला थमा नहीं है। एक गांव से चोर ट्रांसफार्मरों से सामान फिर चुरा कर ले गए हैं।
अमर उजाला में 11 जुलाई को जागते रहो, पुलिस सो रही है शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर में खुलासा किया गया था कि पुलिस की लापरवाही से चोरों की मौज बनी हुई है। महज 15 दिनों में चोरों ने 44 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था। इस खुलासे के बाद एसपी सिमरदीप सिंह ने चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और चोरों को पकड़ने के लिए सीआईए की टीमों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसपी ने पुराने आरोपियों को भी राउंड अप करने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई करने में जुट गई। इसी क्रम में सीआईए वन की टीम को सफलता मिली है।
पहले रेकी फिर बनाते थे निशाना
पुलिस के मुताबिक चोरों का यह गिरोह सूने मकानों को निशाना बनाता था। इसके लिये बकायदा पहले रेकी की जाती थी। इसके बाद मौका मिलते ही सूने मकानों में हाथ साफ कर दिया जाता था। इस गिरोह ने शहर में 9 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
चोरी के गहनों से उठाते थे लोन
पुलिस पूछताछ में मोहित ने खुलासा किया है कि उसने अपने साथियों के साथ में घुसकर गहनों और अन्य कीमती सामानों की चोरी की है। गहनों को बेचने के बजाय वह लोन देने वाली अलग अलग एजेंसियों में गिरवी रख कर लोन उठाते रहे हैं। अभी भी तीन नामी लोन एजेंसियों से उसने लोन उठा रखा है। सवाल यह है कि लोन देने वाली यह प्रसिद्ध एजेंसियां चोरी के गहनों पर लोन कैसे दे रही है।
या तो लोन लेने से पहले आरोपी गहनों की नकली रसीद बनाकर एजेंसियों को दिखाते थे या फिर एजेंसियां बगैर रसीद देखे ही गहने लेकर लोन देती है। हालांकि यह पुलिस जांच का मामला है, लेकिन यदि ऐसा है तो एक और बड़े मामले का खुलासा पुलिस कर सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी मोहित से पूछताछ कर रही है।
वाहन, गहने नकदी जो मिलता उड़ा लेते
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एसपी सिमरदीप के निर्देश पर चोरों को पकड़ने के लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसी के तहत सीआईए वन की एक टीम जांच कर रही थी। इस दौरान इस गिरोह का पता चला। टीम ने करनाल की बहादुरचंद कॉलोनी निवासी मोहित, कोर्ट मोहल्ला, महावीर कॉलोनी, करनाल निवासी अजय उर्फ छोटा और हांसी रोड, कृष्णा कॉलोनी निवासी विष्णु दत्त उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इन आरोपियों से द्रोणाचार्य स्टेडियम से चोरी की गई मोटरसाइकिल, सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र से सर्वजीत चहल के घर से चोरी किए गहने और लेपटॉप, सेक्टर 8 से कर्मचन्द के मकान से चोरी के सामान सहित कई अन्य सामान जप्त किया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक इस गिरोह से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस ने रिमांड के बाद बुधवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने विष्णु और अजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि सरगना कहे जा रहे आरोपी मोहित को दो दिन के रिमांड पर और भेज दिया है।
इधर ट्रांसफार्मर से फिर उड़ाया सामान
सीआईए वन की टीम ने बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़ तो कर दिया लेकिन जिले में चोरी का सिलसिला अभी भी नहीं थमा है। अलग अलग जगहों से चोर बिजली निगम के ट्रांसफार्मरों से हजारों का सामान फिर चुरा कर ले गए हैं। एसडीओ शाहबाद ने पुलिस को शिकायत दी है कि अज्ञात चोरो ने गांव खरींडवा में एक ट्रांसफार्मर से करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया है।
एक अन्य मामले मेें लाडवा एसडीओ गौरव लोहचब ने पुलिस को शिकायत दी है कि अज्ञात चोर एचवीपीएन निगम क्वार्टर के पास लगे एक ट्रांसफार्मर से लगभग 43,420 रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।