{"_id":"64649067c1282d60e308d636","slug":"brahmachari-of-gurukul-kurukshetra-dominated-final-list-of-army-tes-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: आर्मी की टीईएस की फाइनल सूची में छाए गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारी, लव ने हासिल की 5वीं रैंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: आर्मी की टीईएस की फाइनल सूची में छाए गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारी, लव ने हासिल की 5वीं रैंक
Wed, 17 May 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 May 2023 01:59 PM IST
सार
देशभर में टीईएस की फाइनल लिस्ट में पांचवां स्थान लाने वाले लव मलिक मूलरूप से सोनीपत जिले के गोहाना में भैंसवाल कलां के रहने वाले हैं। परिवार में पहले से कोई बड़ा अधिकारी नहीं है मगर गुरुकुल में प्रवेश के साथ ही लव मलिक ने सेना में बड़ा अधिकारी बनने का लक्ष्य बना लिया था।
विज्ञापन
सेना टीईएस की अंतिम सूची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुकुल के ब्रह्मचारी लव मलिक ने भारतीय सेना द्वारा जारी टीईएस की फानइल सूचि में देशभर में पाचवीं रैंक हासिल कर गुरुकुल के गौरव को बढ़ाया है। लव मलिक के साथ ही गुरुकुल के ब्रह्मचारी अमन ने 18वीं तथा हर्ष वैद्य ने 110वीं रैंक लेकर सेना में टेक्निकल आफिसर बनने का सपना साकार किया है। छात्रों की इस बड़ी कामयाबी पर गुरुकुल में उत्साह का माहौल है। प्रधान राजकुमार गर्ग ने निदेशक कर्नल अरुण दत्ता व प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य को लड्डू खिलाकर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
परीक्षाओं में ऊंचा मुकाम हासिल किया
पिछले दिनों यूपीएससी द्वारा जारी एनडीए की फाइनल लिस्ट में गुरुकुल के छात्र आयुष कुमार ने भी देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया था। गुरुकुल के निदेशक कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि सेना में टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत टेक्नीकल आफिसर के लिए प्रतिवर्ष इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के हजारों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। 12वीं कक्षा के अंकों के साथ जेईई मेन्स के रिजल्ट में टाॅप करने वाले छात्रों का चयन इस परीक्षा के माध्यम से सेना में होता है। कर्नल दत्ता ने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र 110 वर्ष पुरानी संस्था है जिसने देश के नामी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए आईआईटी, एनडीए, टीईएस जैसी परीक्षाओं में ऊंचा मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
सोनीपत का रहने वाला है लव मलिक
देशभर में टीईएस की फाइनल लिस्ट में पांचवां स्थान लाने वाले लव मलिक मूलरूप से सोनीपत जिले के गोहाना में भैंसवाल कलां के रहने वाले हैं। परिवार में पहले से कोई बड़ा अधिकारी नहीं है मगर गुरुकुल में प्रवेश के साथ ही लव मलिक ने सेना में बड़ा अधिकारी बनने का लक्ष्य बना लिया था। लव मलिक ने बताया कि गुरुकुल का माहौल बच्चे को जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करता है, इसके अलावा निदेशक कर्नल अरुण दत्ता द्वारा किये गये मोटिवेशन, प्रातः-सायं होने वाले यज्ञ-सन्ध्या आदि का छात्रों के दिलो दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। लव मलिक ने अपनी सफलता का श्रेय कर्नल दत्ता सहित समस्त गुरुकुल परिवार को दिया है।
विज्ञापन