फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bank robbery case: police examining CCTV from Mirzapur to Kaithal, Kurukshetra

बैंक लूट का मामला:मिर्जापुर से कैथल तक के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, कुरुक्षेत्र

Sun, 06 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 06 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 हुई साढ़े पांच लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सिवाय सीसीटीवी फुटेज के पुलिस के पास फिलहाल कुछ भी नहीं है। हालांकि एक फुटेज में दो आरोपियों के चेहरे जरूर नजर आए हैं, लेकिन कुछ धुंधले होने के कारण ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। इधर सीआईए वन और सीआईए टू की टीमों के अलावा खुफिया तंत्र और मुखबिर भी अपराधियों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस की टीमों ने मिर्जापुर से लेकर कैथल तक के मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला है। जांच में जुटी टीमें इस मामले में फिलहाल कुछ भी नहीं कह रही है, लेकिन सूत्रों की माने तो पुलिस ने लुटेरों की तलाश में अभी तक कई जगह छापामारी तक कर ली है। सूत्रों पर यकीन करें तो कुछ लोगों से शक के आधार पर पूछताछ भी की है, लेकिन बताया जाता है कि अब तक कोई कामयाबी पुलिस के हाथ नहीं लगी हैं। इधर पुलिस से जुड़े एक अन्य सूत्र का दावा है कि इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर देगी और आरोपियों को पकड़ लेगी। बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों को अन्य जिलों के अलग अलग थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे की कोई मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed