फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ASI arrived in court to testify slap hit

अदालत में गवाही देने पहुंचे एएसआई को मारा थप्पड़

Sat, 24 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 24 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

जिला अदालत परिसर में शुक्रवार दोपहर को पेशी पर आए एक विचाराधीन बंदी ने मामले के जांच अधिकारी एएसआई को थप्पड़ मार दिया। इस हमले से एएसआई खुद को संभाल नहीं पाए। कैदी के पुलिसकर्मी पर हमले से परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-7 चौकी प्रभारी पहुंच गए। उन्होंने बंदी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जिला कारागार में डकैती, लूट, चोरी आदि का आरोपी जब्बर सिंह बंद है। उसे शुक्रवार को पुलिस कड़ी सुरक्षा मेें अदालत लाई थी। दोपहर को आरोपी को पेशी के लिए अदालत ले जाया जा रहा था। आरोपी सत्र न्यायालय के बाहर पहुंचा, तो सामने से एक मामले जांच अधिकारी एएसआई रामपाल आ रहे थे। दोनों आमने-सामने पहुंचे, तो आरोपी जब्बर सिंह ने अचानक एएसआई पर हमला कर दिया। एएसआई रामपाल केस में गवाही देने के लिए अदालत में आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपी ने एएसआई को थप्पड़ मारा और काफी अभद्रता भी की। हालांकि, साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने जब्बर सिंह को तुरंत काबू कर लिया। सेक्टर-7 चौकी प्रभारी ने बताया कि एएसआई रामपाल के बयान पर आरोपी जब्बर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed