{"_id":"39702933fba1c4ee6689a810ee1b061f","slug":"arrested-accused-of-defrauding-more-than-thirty-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से ज्यादा का चूना लगाने का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन करोड़ से ज्यादा का चूना लगाने का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा एग्रो कॉरपोरेशन पिपली को तीन करोड़ एक लाख 51 हजार रुपये का चूना लगाने के मामले में आरोपी स्टोर कीपर गुरबख्श सिंह निवासी गोगपुर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से आरोपी का दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गुरबख्श पर यह धोखाधड़ी वर्ष 2012 से वर्ष 2014 के बीच करने का आरोप है। मामले में जूट बैग और प्लास्टिक बैग गायब हुए थे।
थाना सदर थानेसर के इंचार्ज ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले के अनुसार हरियाणा एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड पिपली के मैनेजर अनुप गाचनी ने 12 जून 2014 को थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गुरबख्श ने स्टॉक से लगभग तीन करोड़ एक लाख 51 हजार रुपये की कीमत के जूट और प्लास्टिक के बैग धोखे से गायब कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना सदर पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी स्टोर कीपर गुरबख्श सिंह को मामले में गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान ही आरोपी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका था।