फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrested, accused of defrauding more than thirty million

तीन करोड़ से ज्यादा का चूना लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Thu, 08 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा एग्रो कॉरपोरेशन पिपली को तीन करोड़ एक लाख 51 हजार रुपये का चूना लगाने के मामले में आरोपी स्टोर कीपर गुरबख्श सिंह निवासी गोगपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से आरोपी का दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गुरबख्श पर यह धोखाधड़ी वर्ष 2012 से वर्ष 2014 के बीच करने का आरोप है। मामले में जूट बैग और प्लास्टिक बैग गायब हुए थे।
विज्ञापन


थाना सदर थानेसर के इंचार्ज ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामले के अनुसार हरियाणा एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड पिपली के मैनेजर अनुप गाचनी ने 12 जून 2014 को थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गुरबख्श ने स्टॉक से लगभग तीन करोड़ एक लाख 51 हजार रुपये की कीमत के जूट और प्लास्टिक के बैग धोखे से गायब कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना सदर पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी स्टोर कीपर गुरबख्श सिंह को मामले में गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान ही आरोपी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका था।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed