फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   And arrested two accused in the murder case, the knife recovered

हत्याकांड में दो आरोपी और गिरफ्तार, चाकू बरामद

Sun, 22 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 22 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
करनाल। गांव औगंद निवासी आईटीआई के छात्र सन्नी की हत्या के मामले में सिटी थाना पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ कर लिया है। गांव शेरगढ़ टापू निवासी अमित निवाीस झींझाना, यूपी को गिरफ्तार किया गया, उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले आईटीआई के छात्र सन्नी की सरेआम बस स्टैंड के पास कर्ण पार्क में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उसी दिन पुलिस ने आरोपी सुनील व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। सुनील को एक दिन के रिमांड पर लिया गया था, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सुनील से पूछताछ के बाद शनिवार को अमित निवासी शेरगढ़ टापू व अमित निवासी झीझांना, यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित के पास से में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने नौ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed