फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   acid, flow, 60 years old brother, serious, crime, kurukshetra acid, kurukshetra

60 वर्षीय चचेरे भाई पर फेंका एसिड, हालत गंभीर

Tue, 28 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 28 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिले के गांव मिर्जापुर में सोमवार देर शाम को पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने 60 वर्षीय चचेरे भाई पर एसिड फेंका। शरीर पर एसिड गिरने से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। यह एसिड उसकी आंखों पर गिरा था। गंभीर हालत में बुजुर्ग को कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एलएनजेपी के मेडिकल आफिसर डा. दिनेश कुमार के मुताबिक मरीज की हालत नाजुक थी इस वजह से उसे पीजीआई भेजा गया है।

विज्ञापन


इधर गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश का है। उन्हें गांव के चौकीदार ने सूचना दी थी कि उनके गांव में करियाना शाप चलाने वाले 60 वर्षीय राजपाल के ऊपर किसी ने एसिड फेंका है और राजपाल को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे। तब तक वहां गांव और भी काफी लोग पहुंच चुके थे। सरपंच के मुताबिक गांव की चौपाल के पास ही राजपाल की दुकान है और इसी पास एक फोटोग्राफर की भी दुकान है। गंभीर हालत में राजपाल ने बताया था कि यह एसिड उसके चचेरे भाई ने फेंका है।
विज्ञापन


सरपंच के अनुसार अस्पताल पहुंचे उनके सहित अन्य लोगों को राजपाल ने बताया कि आरोपी फोटोग्राफर की दुकान पर अपनी मारुति कार में आया था। उसने किसी से फोटोग्राफर का नाम लेकर पूछा कि वह कहां है। इसके तुरंत बाद उसने अपने हाथ में लिए डिब्बे को उसके ऊपर उडे़ल दिया, जिसमें एसिड था। जब तक उसने शोर मचाया, वह फरार हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनते ही लोग वहां जमा हो गए और इन्होंने राजपाल सिंह को अस्पताल में दाखिल कराया गया। मेडिकल आफिसर डा. दिनेश के मुताबिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अनीता ने राजपाल सिंह का चेकअप करने के बाद उसे पीजीआई रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गांव वासियों से मिली जानकारी की अनुसार कई साल पहले पारिवारिक कहासुनी और आपसी विवाद के चलते राजपाल और उसके भाई में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में आरोपी के सिर पर डंडा लगने के बाद उसकी सुनने की शक्ति चली गई थी। बताया गया है कि आज की यह घटना उसी परिणामस्वरूप हुई। इधर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed