फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of murder of minor in kurukshetra taken on remand for six days

खुलासा: नाबालिग छात्रा को लेकर भागा, दुष्कर्म किया और दो घंटे के अंदर कर दी हत्या, नहर में फेंका शव

Thu, 07 Jul 2022 02:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 02:38 AM IST
सार

चार जुलाई सुबह करीब 11 बजे दबखेड़ी पुल के पास छात्रा का शव नहर से बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
Accused of murder of minor in kurukshetra taken on remand for six days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मौत से पहले साढ़े 16 वर्षीय छात्रा के साथ एक जुलाई की रात के दो घंटे बेहद खौफनाक गुजरे। दो घंटे में आरोपी उसे बाइक पर लेकर जनसुई हेड गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बाइक की सफाई के लिए रखी बनियान से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसलिए शव नहर में फेंक दिया। छात्रा को जान से मारने की योजना भी आरोपी ने इन दो घंटे के अंदर ही बना ली थी।

विज्ञापन

 

दरअसल, छात्रा आरोपी पर उसे घर ले जाने का दबाव बना रही थी, लेकिन शादीशुदा होने के कारण आरोपी उसे घर नहीं ले जा सकता था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में पोक्सो एक्ट भी जोड़ दिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी फोटोग्राफर जरनैल सिंह वासी सलपानी खुर्द को अदालत में पेश किया। जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

 

झांसा में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक जुलाई को उसकी साढ़े 16 साल की बेटी रात करीब 10 बजे घर से लापता हो गई थी। शिकायत पर केस दर्ज करके इसकी जांच नरेश पाल को सौंपी गई थी। चार जुलाई सुबह करीब 11 बजे दबखेड़ी पुल के पास छात्रा का शव नहर से बरामद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया था। मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को दी गई थी। इस टीम ने जांच करते हुए आरोपी जरनैल सिंह को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 

 

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि छात्रा को बहला-फुसला कर वह बाइक पर रात को थाना झांसा क्षेत्र में घूमता रहा। इस दौरान वह छात्रा को बार-बार उसके घर छोड़ने की बात कहता रहा, लेकिन छात्रा उसके घर आने की जिद करने लगी। शादीशुदा होने के कारण वह उसे अपने घर नहीं ले जा सकता था।

 

इसलिए उसने छात्रा की हत्या की योजना बना ली। वह उसे लेकर नहर की पटरी से होता हुआ थाना नग्गल (अंबाला) के क्षेत्र में पहुंचा। यहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाइक में पड़ी बनियान से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक कर वह अपने घर आकर सो गया ताकि किसी को उस पर शक न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed