{"_id":"5c0ac23dbdec2241a26d9f82","slug":"91544208957-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर चुराए 65 हजार रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़कर चुराए 65 हजार रुपए
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। शिवपुरी रोड स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर 65 हजार रुपए से भरा गुल्लक चुराकर ले गए। इसके बाद चोरों ने रुपए निकाल कर गुल्लक को सरस्वती नदी के पास फेंक दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोवा निवासी नरेश कुमार ने कहा कि शिवपुरी रोड पर उसकी गुड़-शक्कर की दुकान है। सुबह को उसकी दुकान पर सामान की गाड़ी आने वाली थी। सामान की पेमेंट करने के लिए ही उसने दुकान के गुल्लक में 65 हजार रुपए रखे थे और वह रात को दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पाया कि दुकान में रखा रुपए से भरा गुल्लक गायब था। गुल्लक में 65 हजार रुपए थे। बाद में चुराया गया गुल्लक सरस्वती नदी के पास पड़ा मिला। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।