{"_id":"5b0c527f4f1c1b906e8b5180","slug":"91527534207-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के भतीजे की नृशंस हत्या,नौ लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच के भतीजे की नृशंस हत्या,नौ लोगों पर मामला दर्ज
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंजिश में मारपीट कर नौ लोगों ने की सरपंच के भतीजे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र-शाहाबाद।
खरींडवा में सरपंच के भतीजे को पुरानी रंजिश के कारण 9 लोगों ने राड से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना रविवार रात साढ़े 11 बजे शराब के ठेके के समीप हुई। इस हमले के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि लहूलुहान सरपंच के भतीजे को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव खरींडवा की महिला सरपंच संतरेश के पति पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भतीजा हर रोज की तरह घूमने के लिए जालखेड़ी रोड पर गया था। 27 मई को भी वह शाम को घूमने गया था। काफी इंतजार के बाद भी गुरमीत सिंह नहीं लौटा तो वह और उसका भाई रमेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से उसकी तलाश करने के लिए जालखेड़ी रोड पर गए। जब वह रात लगभग साढ़े 11 बजे शराब के ठेके के पास पहुंचे तो वहां देखा कि एक क्रेटा गाड़ी खड़ी है और सोनू, संदीप, बिट्टू, संजीव कुमार के हाथ में रॉड व विकास के हाथों में लीवर, पवित्र के हाथ में लोहे का जैक था। सभी नौ लोग उसके भतीजे को मार रहे थे। उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, पर वे भतीजे को पीटते रहे। शिकायतकर्ता व उसके भाई रमेश कुमार ने गुरमीत कुमार को छुड़वाने की काफी कोशिश की और जोर से चिल्लाने लगे। इस पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत में बताया कि ज्यादा चोटों के कारण गुरमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 26 वर्षीय गुरमीत शादीशुदा था और वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया।
एक माह पहले पंचायत में दी थी धमकी
पवन कुमार ने बताया कि एक माह पहले उसके भतीजे गुरमीत सिंह की गांव के बिट्टू से गाली-गलौच हो गई थी, जो पंचायत में फैसला कर निपटा लिया गया था, लेकिन फैसले के समय बिट्टू व उसके पिता राजकुमार, जोगिंद्र आदि ने कहा था कि आज तो पंचायत में फैसला हो गया है, अगर मौका मिला तो तुझे व तेरे चाचा को जान से से मरवा देंगे।
जांच अधिकारी की प्रतिक्रिया
जांच अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बहरहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई है। इधर सोमवार शाम को मृतक का एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित : एसएचओ
थाना शाहाबाद के एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन की जांच हो रही है। इसी के आधार पर कई स्थानों पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।