फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   झांसा मर्डर मिस्ट्री नाबालिग नहीं, बालिग था गुलशन

झांसा मर्डर मिस्ट्री नाबालिग नहीं, बालिग था गुलशन

Sun, 21 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
झांसा मर्डर मिस्ट्री नाबालिग नहीं, बालिग था गुलशन
झांसा मर्डर मिस्ट्री नाबालिग नहीं, बालिग था गुलशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
झांसा डबल मर्डर केस का शिकार हुआ छात्र बालिग था और 16 जनवरी को लाश मिलने से करीब एक सप्ताह पहले उसकी मौत हुई हो चुकी थी। झांसा प्रकरण के सुर्खियों में आने के बाद 12 वीं कक्षा के छात्र गुलशन को पुलिस और तमाम रिपोर्ट में अब तक नाबालिग माना जा रहा है। दरअसल, उसकी उम्र करीब 20 वर्ष थी। अमर उजाला को यह पुख्ता जानकारी गुलशन के पुराने रिकॉर्ड और आधार कार्ड से मिली है।
आधार कार्ड नंबर 765843003933 में गुलशन की जन्मतिथि 17 अगस्त 1998 दर्ज है। बता दें कि 16 जनवरी को उसकी लाश मिलने से पहले तक गुलशन को उसी के स्कूल में पढ़ने वाली 10 वीं कक्षा की छात्रा से रेप और हत्या का सस्पेक्ट माना जा रहा था। पुलिस भी इसी थ्योरी पर काम कर रही थी। मगर, बटेड़ा हेड से उसका शव मिलने के बाद पुलिस की जांच का एंगल बदल चुका है। फिलहाल पुलिस का फोकस इस दोहरे हत्या प्रकरण की गुत्थी सुलझाने पर है। एसआईटी के अलावा पुलिस की अन्य 10 टीमें नौ जनवरी को झांसा से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 10 वीं कक्षा की छात्रा और 12 कक्षा के छात्र गुलशन की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी हैं। एसआईटी से जुड़े हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि गुलशन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत शव मिलने से करीब सप्ताह पहले बताई गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार गुलशन की मौत में करीब 24 घंटे आगे-पीछे का अंतर भी हो सकता है। पुलिस के इस अधिकारी ने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गुलशन के शरीर के बाहर या अंदर किसी प्रकार की कोई इंजरी नहीं मिली। गुलशन के स्कूल में पढ़ने वाली जिस छात्रा की लाश जींद के बुढ़ाखेड़ा से बरामद हुई थी। उसके शरीर पर मौत से पहले नौ जगह इंजरी की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई थी।
विज्ञापन


12 जनवरी को 36 घंटे हो चुके थे छात्रा की मौत को
नौ जनवरी को शाम चार बजे घर से कोचिंग के लिए निकली 10 वीं कक्षा की छात्रा की लाश 12 जनवरी को उसके गांव से करीब 110 किलोमीटर दूर मिली थी। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शव मिलने तक इस छात्रा की मौत 36 घंटे पहले ही हो चुकी थी। यानी चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत 10 जनवरी के करीब हुई। छात्रा के शव मिलने के पांच दिन बाद रात को करीब 12 बजे छात्र गुलशन की लाश 16 जनवरी को कुरुक्षेत्र की भाखड़ा नहर में उसके गांव से करीब 28 किलोमीटर दूर मिली थी। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार छात्र की मौत शव मिलने से करीब सात दिन पहले हो चुकी थी। इस आधार पर देखा जाए तो छात्र की मौत भी दस जनवरी के आसपास ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा अंतर नहीं होगा छात्रा और छात्र की मौत के समय में
झांसा निवासी छात्रा की हत्या और छात्र की नहर से मिली लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय दर्शाया गया है। इसके अनुसार करीब-करीब साफ हो रहा है कि छात्रा और छात्र की लाशें मिलने से पहले इनकी मौत का समय बेहद नजदीक का रहा। यानी दोनों की मौत के समय में ज्यादा अंतर नहीं है। क्योंकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोनों की ही मौत करीब दस जनवरी को हुई है। हालांकि, चिकित्सक दोनोें की मौत का सही समय नहीं बता पा रहे हैं। इनकी मौत के पीछे कारण क्या रहे होंगे, इसकी पड़ताल और सुराग लगाने में पुलिस की टीमें खाक छान रही हैं, लेकिन हाथ खाली हैं।


सात दिन में हुई ये कार्रवाई, पर नतीजा जीरो
एसआईटी ने झांसा से लेकर बुढाखेड़ा (जींद) के बीच 110 किलोमीटर के बीच सभी मोबाइल टावर के डंप उठाए
एसआईटी और पुलिस की टीमें सात दिन के भीतर करीब दो हजार लोगों से पूछताछ हो चुकी है।
झांसा के एग्जिट और एंट्री प्वाइंट पर आठ लोकेशन से तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई गई।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक सवार तीन युवकों और सड़क से गुजर रही युवती की पहचान के लिए 200 विद्यार्थियों से पूछताछ की जा चुकी है।
-अब तक नहीं पता चला कौन हैं बाइक सवार और कौन है युवती

एसआईटी हर पांच घंटे बाद भेज रही है डीजीपी को प्रोग्रेस रिपोर्ट
झांसा सहित हरियाणा के अन्य इलाकों में पिछले दिनों में एक के बाद एक हुई वारदातों से सत्ता पक्ष और पुलिस की किरकरी हुई है। सरकार और पुलिस सीधे विपक्ष के निशाने पर है। पुलिस पर जल्द इस केस का सुलझाने का दबाव है। इसी वजह से एसआईटी को हर पांच घंटे बाद प्रगति रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी को भेजनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed