फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डीएसपी के रीडपर पर हमला कर कार छीनने के मामले का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

डीएसपी के रीडपर पर हमला कर कार छीनने के मामले का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी के रीडपर पर हमला कर कार छीनने के मामले का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
डीएसपी के रीडर से मारपीट कर कार छीनने के आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बराड़ा के डीएसपी के रीडर अनिल कुमार वासी मंगोली रागड़ान से गत 21 फरवरी की मध्यरात्रि को हमला कर कार छीन लेने के दो आरोपियों को अपराध शाखा-2 पुलिस ने को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस कर्मी अनिल कुमार अपनी कार में सवार होकर रात करीब 11 बजे ड्यूटी पूरी कर घर की ओर चला था। बीच रास्ते में हथियारों से लैस हमलावरों ने उस हमला कर बोल दिया था। जिससे अनिल कुमार खेतों में जा गिरा था। इसी दौरान लुटेरे अनिल कुमार की कार को लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में लुटेरों के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 395, 397, 201, 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच अपराध शाखा-2 पुलिस को सौंपी गई थी। प्रभारी मलकीत सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, एएसआई नीरज, हेड कांस्टेबल लखन सिंह, दीपक, सुधीर, सतविन्द्र सिंह, सतीश, चालक इंद्रजीत की टीम ने छापामारी करते हुए सुराग लगाकर गांव टाटका में दबिश देते हुए शुभम , संजीव को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों ने माना कि घटना के दिन रात के समय लूट की वारदात को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आगामी पूछताछ को लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed