फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केयू की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध, तरणताल से लाखों का सामान ले उड़े चोर

केयू की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध, तरणताल से लाखों का सामान ले उड़े चोर

Tue, 24 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
केयू की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध, तरणताल से लाखों का सामान ले उड़े चोर
केयू की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध, तरणताल से लाखों का सामान ले उड़े चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। ए-प्लस ग्रेड कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के तरणताल (स्वीमिंग पूल) में लाखों का सामान चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरों ने वारदात को इस कदर अंजाम दिया कि न तरणताल परिसर का न ताला टूटा, न कुंडी और ऊपर से दीवारे फांद कीमती शावर, लोहे के पाइप, पीतल की टूटियां सहित अन्य महंगे सामान पर कुछ ही घंटों में हाथ साफ कर दिया गया। हालांकि वारदात के दौरान पानी की मोटर से भी छेड़खानी की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बावजूद तरणताल का इतना महंगा और भारी-भरकम सामान कुछ समय में गायब होना, अपने आप में बड़ा सवाल है।
जानकारी के अनुसार मामला केयू के दीक्षांत समारोह से कुछ दिन पहले का है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की भनक तक किसी को नहीं लगने दी। यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी से लेकर स्पोर्ट्स विभाग के डायरेक्टर ने चोरी की वारदात को स्वीकार तो किया, लेकिन मामले की शिकायत केयू थाना या थर्ड गेट चौकी में दी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर और स्पोर्ट्स डायरेक्टर को तरणताल में चोरी होने की जानकारी 16 अप्रैल को मिली थी और इस दौरान आनन-फानन में पब्लिक हेल्थ के एसडीओ एवं अन्य संबंधित लोगों को बुलाकर नुकसान के अंदाजे बारे जरूरी जांच शुरू कराई गई। बताया गया है कि तरणताल को सुचारु करने के लिए अब सामान की भरपाई की रूपरेखा बनाई जा रही है। चोरी से यूनिवर्सिटी को कई लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बाहर ताला लगा था, चोरी अंदर से दीवार फांद कर हुई होगी : चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डा. अनिल गुप्ता ने कहा कि उनकी तरफ से स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, जिम्नेजियम हाल एवं तरणताल के लिए एक सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर लगाया गया है, लेकिन स्वीमिंग पूल परिसर की चाबी उनके पास नहीं है। वे बाहर से देखरेख कर सकते हैं और बाहर तो ताला तक नहीं टूटा है। दीक्षांत समारोह से कुछ दिन पहले तरणताल से सामान चोरी की घटना की जानकारी मिली थी। उसी समय सिक्योरिटी सुपरवाइजर को मौके पर भेजा गया था। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी बता सकते हैं कि कितने लाख का नुकसान हुआ है। तरणताल की चाबी स्पोर्ट्स डायरेक्टर के अंडर है। उन्हीं से बात की जाए तो बेहतर होगा। कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख का सामान चोरी हुआ : स्पोर्ट्स डायरेक्टर
केयू स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डीएस काला ने स्वीकार किया कि तरणताल में चोरी हुई है। लगभग एक लाख का सामान चोरी होने की जानकारी मिली है। हालांकि अभी पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से आंकड़ा आने के बाद ही पूरे नुकसान का पता चलेगा। चोरों का अभी कोई अता-पता नहीं है। प्रशासन के संज्ञान में मामला डाल दिया गया है। पुलिस को शिकयत दी या नहीं, फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। सिक्योरिटी ऑफिसर के जरिए पुलिस कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

केयू थाना और थर्ड गेट चौकी में नहीं शिकायत
केयू थाना के इंचार्ज सतीश कुमार ने कहा कि यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल से सामान चोरी होने की उन्हें जानकारी नहीं है। इस बारे में हो सकता है शिकायत थर्ड गेट चौकी में सौंपी गई हो। वहीं थर्ड गेट चौकी प्रभारी जयकरण ने कहा कि चोरों को तो तब पकड़ेंगे, जब कोई शिकायत मिली हो। उनके पास चोरी संबंधी ऐसी कोई शिकायत केयू से नहीं आई है। न ही ये पता है कि मामला कब का है। यदि शिकायत आएगी तो जरूर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed