{"_id":"5a1083754f1c1b97678bc6f8","slug":"61511031669-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई के गोदाम पर स्वास्थ्य विभाग की रेड, सैंपल भरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाई के गोदाम पर स्वास्थ्य विभाग की रेड, सैंपल भरे
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई के गोदाम पर स्वास्थ्य विभाग की रेड, सैंपल भरे
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
जिले की स्वास्थ्य की टीम ने शनिवार को गांधी नगर स्थित एक मिठाई के गोदाम पर छापामार कर मिठाई के सैंपल लिए। जिला फूड सेफ्टी अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीएम विंडो पर एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। इसी के आधार पर गोदाम में छापेमारी की है। लिए गए सैंपल को टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गोदाम मालिक रविंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पार्षद प्रवीन काला ने यह कार्रवाई रंजिशन शिकायत देकर करवाई है। पार्षद प्रवीन काला ने गांधी नगर में बाजीगर धर्मशाला की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इसकी शिकायत की थी। इसी कारण पार्षद प्रवीन काला उनसे रंजिश रखे हुए है। पार्षद प्रवीन काला ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। शिकायतकर्ता ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। उस पर कार्रवाई की गई है। इसमें उनका कोई रोल नहीं है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला की जमीन पर कब्जे की शिकायत इस परिवार ने सीएम विंडो में दी थी। इसकी जांच चल रही है।