{"_id":"5af88d9a4f1c1be3408b51fe","slug":"41526238618-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई पी एल पर सटटा लगाते 4 काबू। 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आई पी एल पर सटटा लगाते 4 काबू। 1
Updated Mon, 14 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार लोग गिरफ्तार, 18020 रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । जिला पुलिस की सुभाष मंडी चौकी पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18020 रुपये, टीवी व 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष मंडी चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी आंबेडकर चौक स्थित एक फर्नीचर घर में 4 व्यक्ति बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। जानकारी के आधार पर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सेवा सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग से आदेश लेकर चौकी के सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह व हेड कांस्टेबल सुदेश कुमार की एक टीम तैयार का। पुलिस टीम ने आंबेडकर चौकी स्थित फर्नीचर घर पर छापा मारकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान संजीव निवासी मोहन नगर, सुनील कुमार निवासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सुमित निवासी गोशाला बाजार थानेसर व जसबीर सिंह निवासी शांति नगर के रूप में हुई है। आरोपियों से सट्टा में प्रयोग होने वाला सामान टीवी, 2 मोबाइल और 18020 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।