फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हनी ट्रैप में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार, चारों आरोपी यमुनानगर के

हनी ट्रैप में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार, चारों आरोपी यमुनानगर के

Wed, 21 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
हनी ट्रैप में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार, चारों आरोपी यमुनानगर के
हनी ट्रैप में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार, महिलाओं से 60 हजार बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शराब के एक ठेकेदार को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की डिमांड करने वाली यमुनानगर की दो महिलाओं और उनके सहयोगियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हैनीट्रैप के इस नए मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपियों के पास से एक डिजायर कार, मोबाइल की रिकार्डिंग और सीडी कब्जे में ली है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया 19 फरवरी 2018 को यमुनानगर की रहने वाली दो युवतियों ने थर्ड गेट पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि जिला कुरुक्षेत्र के गांव सारसा वासी जसविंद्र सिंह ने उसके साथ बलात्कार किया है। एसपी के मुताबिक शिकायतकर्ता दोनों महिलाओं ने कुरुक्षेत्र जिले के सारसा गांव निवासी जसविंद्र मलिक को फोन पर यह धमकी भी दी थी कि वह उसे रेप केस मे फंसा देंगी। जसविंद्र जब इनके पास थर्ड गेट चौकी पहुंचा तो दोनों महिलाओं ने उससे दो लाख रुपये की डिमांड कर समझौता करने की बात कही। अंत में इस मामले में दोनों महिलाओं के साथ 60 हजार रुपये में समझौता हो गया। डील होने के बाद महिलाओं ने कोर्ट से एफिडेविट भी बनवा लिए थे। लेकिन, उन्होंने जसविंद्र सिंह से कह दिया था कि एफिडेविट तभी देंगी, जब वह उन्हें 60 हजार रुपये देगा। जसविंद्र सिंह ने यह पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। इसके बाद डीएसपी गुरमेल सिंह के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई। इसमें महिला पुलिस भी शामिल थी। इस टीम ने दोनों महिलाओं सहित चार ब्लैकमेलर्स को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी जसविंद्र सिंह से 60 हजार रुपये ले रहे थे। पुलिस ने इन चारों में से एक महिला के निजी वस्त्रों से 60 हजार रुपये केयू थर्ड गेट के निकट से बरामद कर लिए।
विज्ञापन

यमुनानगर के मैहलावाली, वासुदेव कालोनी, रूपनगर के हैं चारों
केयू के थाना प्रभारी निरीक्षक नायब सिंह ने बताया कि हैनी ट्रैप में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में एक महिला जिला यमुनानगर के गांव मैहलावाली की है। दूसरी महिला और एक पुरुष यमुनानगर की वासुदेव कॉलोनी के निवासी हैं। चौथा आरोपी रूप नगर का रहने वाला है। उसकी वासुदेव कॉलोनी यमुनानगर निवासी जोगिंद्र सिंह और रूपनगर यमुनानगर निवासी राजेश शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार एक महिला का पति है विदेश में
गिरफ्तार की गईं महिलाओं में से आरोपी का पति विदेश में नौकरी करता है। केयू थाना प्रभारी के मुताबिक अभी तक इनके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी नहीं है। लेकिन, यमुनानगर के गांव मैहलावासी एक आरोपी महिला का नाम पूरे जिले में चर्चित हैं।

नौकर के साथ मैहलावाली गया था मलिक
केयू थाना प्रभारी ने बताया कि ठेकेदार जसविंद्र मलिक के पास जिला यमुनानगर के गांव मैहलावासी निवासी लवप्रीत नौकरी करता था। करीब डेढ़ माह पहले लवप्रीत के साथ जसविंद्र मलिक उसके गांव गया था। यहीं से महिला के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह फोन पर संपर्क में रहे। कुछ ही समय बाद यह मामला दोस्ती से ब्लैकमेलिंग तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed