{"_id":"5a70bce94f1c1ba0268b74f2","slug":"41517337833-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र और छात्रा की मौत की जांच शीघ्र पूरी करे पुलिस : प्रतिभा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र और छात्रा की मौत की जांच शीघ्र पूरी करे पुलिस : प्रतिभा
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र और छात्रा की मौत की जांच शीघ्र पूरी करे पुलिस : प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र-इस्माईलाबाद।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा कि झांसा निवासी छात्र और छात्रा की मौत के मामले की जांच पुलिस अधिकारी शीघ्र पूरी करें। पुलिस को जांच पूरी करने के लिए कुछ ही दिनों का समय दिया गया है। पुलिस को मृतकों के परिजनों को भी अपनी जांच से संतुष्ट करना होगा। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन मंगलवार को सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रही थीं।
महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन और सदस्य नम्रता गौड़ ने सबसे पहले जांच अधिकारी डीएसपी धीरज कुमार, डीएसपी गुरमेल सिंह, एसआईटी के निरीक्षक केवल सिंह, महिला पुलिस थाने की एसएचओ प्रवीण कौर से झांसा के छात्र और छात्रा की मौत के मामले की रिपोर्ट हासिल की। इस रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस अब फॉरेंसिक और साइबर सेल के जरिए जांच बढ़ा रही है। फॉरेंसिक विभाग से कुछ दिनों में रिपोर्ट मिल जाएंगी। साइबर रिपोर्ट से यह तथ्य सामने आए हैं कि झांसा में ग्रुप कालिंग करीब 650 मोबाइल नंबरों से पूछताछ की गई है। इसी तरह सिंगल काल की भी रिपोर्ट पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि झांसा पंचायत घर में साइबर सेल की तीन टीमें लगातार मोबाइल कॉल की जांच कर रही हैं। यह कार्य भी 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम सहित सभी जांच रिपोर्टों को महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रखा। साथ ही आश्वासन दिया कि कुछ दिनों में ही पुलिस जांच पूरी कर लेगी। पुलिस की रिपोर्ट देखने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जांच तेजी से पूरी जाए।
इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष और सदस्य ने महिला पुलिस थाने में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, हवालात कक्ष, एसएचओ कक्ष आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि इस थाने की स्थापना से लेकर अब तक कितने मुकदमे और शिकायतें दर्ज की गईं, इन शिकायतों में से कितनों का निपटारा हुआ और कितनी बकाया हैं आदि की रिपोर्ट दो दिन में महिला आयोग को भिजवाएं। उन्होंने महिला पुलिस थाने में क्रैच हाल भी स्थापित करने के लिए कहा। इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष और सदस्य ने जिला कारागार में महिला बंदी वार्ड का निरीक्षण कर फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है।