फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शिक्षिका पर बच्चे को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप

शिक्षिका पर बच्चे को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप

Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका पर बच्चे को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप

विज्ञापन
शिक्षिका पर बच्चे को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ाई कर रहे एक बच्चे को स्कूल शिक्षिका द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता ने स्कूल प्रिंसिपल से लेकर केयू प्रशासन और शिक्षा मंत्री तक से इसकी शिकायत की है।
शांतिनगर निवासी सुरत सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा लक्ष्य विश्वविद्यालय परिसर स्थित सीनियर मॉडल स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। उसे पढ़ाने वाली शिक्षिका ने उसके साथ द्वेष भावना रखते हुए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। इसका उसके बच्चे पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि बच्चे के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो स्टाफ रूम में बुलाकर उसके हाथों पर नुकीली चीजेें मारी गई। इसके साथ ही उसकी पिटाई भी की गई। बच्चे को पानी पीने से लेकर बाथरूम जाने तक से भी रोका जाता रहा। इसके साथ ही उसे स्कूल से निकलवा देने की धमकी दी गई। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षिका से मांगा जवाब : प्रिंसिपल
स्कूल प्रिंसिपल प्रोमिला बत्रा का कहना है कि उन्हें भी बच्चे के पिता ने शिकायत दी है। एक शिकायत केयू रजिस्ट्रार को दी है। रजिस्ट्रार ने भी उनसे मामले की जानकारी मांगी है। इसके बाद उन्होंने संबंधित शिक्षिका से इस संबंध में जवाब मांगा है। अभी पूरे मामले की जांच की जाएगी। प्राथमिक रूप से यह मामला सच्चाई से परे दिखाई दे रहा है। आरोप लगा रहे बच्चे के पिता ने उन्हें शपथ पत्र भी नहीं दिया है, जबकि स्कूल प्रशासन ने उनसे यह देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed